लाइव न्यूज़ :

गिरते शेयर बाजार में सबसे फायदेमंद हैं ये म्यूचुअल फंड, 30% से ज्यादा का हो रहा है फायदा

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: November 2, 2018 19:30 IST

बाजार के जानकारों की मानें तो यही समय बाजार से सबसे शानदार पैसा कमाने का भी होता है। एक तरफ कई बड़ी कंपिनयों के शेयर धड़ाम हो रहे थे तो दूसरी तरफ इक्विटी म्‍युचुअल फंडों ने निवेशकों की झोली भर दी।

Open in App

बीते कुछ महीनों में शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल मची हुई थी। बीते महीने भी कुछ दिन ऐसे रहे जब बाजार खुलते ही 1000 अंक से ज्यादा नीचे चला गया। ऐसे में बाजार में निवेश बहुत फायदे का सौदा नहीं माना जाता। आमतौर पर ऐसे समय में सुरक्षित निवेश के पैरोकार निवेशक बाजार में अपने शेयरों की बिकवाली कर देते हैं।

लेकिन बाजार के जानकारों की मानें तो यही समय बाजार से सबसे शानदार पैसा कमाने का भी होता है। एक तरफ कई बड़ी कंपिनयों के शेयर धड़ाम हो रहे थे तो दूसरी तरफ इक्विटी म्‍युचुअल फंडों ने निवेशकों की झोली भर दी। इसी में कुछ म्यूचुअल फंड ऐसे भी रहे, जिन्होंने सालभर के भीतर 30 फीसदी या इससे ज्‍यादा का रिटर्न दे दिया।

इसलिए यह फैसला लेने की घड़ी है। इसलिए इस वक्त बाजार में पैसे डालने वालों के लिए बेहद सचेत रहने वाला समय है। क्योंकि सालभर के भीतर अगर 30 फीसदी तक रिटर्न मिले हैं तो कुछ लोगों को 30 फीसदी तक नुकसान भी उठाना पड़ा है।

बीते एक साल की स्थिति में टाटा डिजिटल इंडिया फंड ने 37.68%  रिटर्न दिया है। इसका मतलब यह होता है कि अगर आपने एक साल पहले टाटा डिजिटल के 100 रुपये के फंड खरीदे होते आज उनकी कीमत 137.68 रुपये हो चुके होते।

इसी तरह आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्‍नोलॉजी फंड है। इसके रिटर्न ने भी 36.35 फीसदी तक का रिटर्न आया। इसी तरह फंड सेक्‍टोरल म्‍युचुअल फंड व टेक्‍नोलॉजी सेक्‍टर से जुड़ी कंपिनयों के ज्यादातर के फंड की म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोग आज फायदे में हैं।

ऐसे में म्‍युचुअल फंड रिसर्च कंपनी वैल्‍यू रिसर्च के सीईओ धीरेंद्र कुमार के अनुसार यह समय सेक्‍टोरल फंडों में रिस्‍क का है। जबकि इनको कुछ समय पहले तक सबसे बेहतर रिटर्न के लिए जाना जाता था। इसलिए यह वक्त टेक्नोलॉजी सेक्टर के क्षेत्र में म्यूचुअल फंड में निवेश ही सुरक्षित है।

टॅग्स :म्यूचुअल फंड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारम्यूचुअल फंड उद्योग 2025ः रिकॉर्ड 14 लाख करोड़ रुपये जोड़े, SIP में निवेश कर रहे युवा, नवंबर तक बढ़कर 81 लाख करोड़ रुपये एयूएम

कारोबारSEBI ने नुवामा के म्यूचुअल फंड में एंट्री को दी मंजूरी, स्पॉन्सर की भूमिका के रूप में मिला अप्रूवल

कारोबारMutual Fund: 1.67 करोड़ नए एसआईपी खाते, युवाओं का बढ़ रहा रुझान, फिक्स डिपॉजिट से  भाग रहे लोग!

कारोबारकम समय में इन्वेस्ट करके पाना चाहते हैं बेहतर रिटर्न, तो इन जगहों पर करें निवेश; जानें पूरी डिटेल

कारोबारइक्विटी म्यूचुअल फंडः 13 माह में सबसे कम, 22 प्रतिशत घटकर 19,013 करोड़ रुपये, अप्रैल में 24269 करोड़ था

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा