लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से बचने के लिए बाबा रामदेव ने दिए टिप्स, बताया किसको है ज्यादा खतरा

By धीरज पाल | Updated: March 14, 2020 16:46 IST

भारत में कोरोना वायरस की वजह से अभी तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 84 लोग इससे संक्रमित है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 19 मामले केरल में साने आये हैं।कोरोना के कहर के चलते देश के लगभग 12 राज्यों में स्कूल, कॉलेज, मॉल, सिनेमा हॉल जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान बंद कर दिए गए हैं।

देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भारत में अभी तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है और अभी तक 83 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। इस बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने इससे बचने का उपाय बताते हुए इसे प्रभाव पर भी चर्चा की। 

बाबा रामदेव ने कहा कि उन्होंने कहा कि कोरोना से जितने भी लोगों की मौत हुई उससे ये सामने आया है कि जिन लोगों की लो इम्यूनिटी थी या कफ़, दमा, अस्थमा, हार्ट से जुड़ी परेशानियां और डायबिटीज थीं, वो सबसे ज्यादा वायरस से प्रभावित हुए। 

बाबा रामदेव ने कोरोना से बचने का बताया उपाय

कोरोना से बचने के लिए स्वामी रामदेव ने प्राणायाम करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि भस्त्रिका प्राणायाम को करीब 2 से 3 मिनट करें। कपाल भाति प्राणायाम करें। इसके साथ ही रामदेव ने अनुलोम-विलोम प्राणायाम को 10 मिनट तक करने का सुझाव दिया। वहीं, उन्होंने बताया कि अश्वगंधा और गिलोय खाने से कोरोना से बचा जा सकता है। 

भारत में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 19 मामले केरल में साने आये हैं। इसके बाद 14 मामले हरियाणा में जोकि सभी विदेशी पर्यटक हैं और महाराष्ट्र में हैं। उत्तर प्रदेश में 12, दिल्ली में 7, कर्नाटक में 6, राजस्थान और लद्दाख में तीन-तीन, जम्मू कश्मीर, पंजाब, तमिलनाडु औत तेलंगाना में एक-एक एक मामले हैं। 

कोरोना के कहर के चलते देश के लगभग 12 राज्यों में स्कूल, कॉलेज, मॉल, सिनेमा हॉल जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान बंद कर दिए गए हैं। इसी बीच अहतियात के तौर पर कुछ मंदिर भी बंद किये गए हैं। इधर आईपीएल और कुछ देशों की उड़ानें भी रद्द की गई हैं। 

भारत में कोरोना वायरस को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित नहीं किया गया है लेकिन इस पर अभी विचार चल रहा है। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को कोरोना के प्रति सतर्क रहने के दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसबाबा रामदेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतसीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सुपुत्र का पाणिग्रहण संस्कार सामूहिक विवाह समारोह में कर मिसाल प्रस्तुत की, स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया 21 जोड़ों का विवाह संस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"