जानें कौन हैं कैप्टन तानिया शेरगिल, जो आर्मी डे और गणतंत्र दिवस पर सभी सैन्य परेड को कर रही हैं लीड

By पल्लवी कुमारी | Published: January 15, 2020 11:04 AM2020-01-15T11:04:26+5:302020-01-15T11:04:26+5:30

कैप्टन तानिया शेरगिल आर्मी डे परेड का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। कैप्टन तानिया शेरगिल को सैन्य अनुशासन पारिवारिक विरासत में मिला है।

know about Captain Tania Shergill? First woman parade adjutant for India’s Republic Day parade and army day | जानें कौन हैं कैप्टन तानिया शेरगिल, जो आर्मी डे और गणतंत्र दिवस पर सभी सैन्य परेड को कर रही हैं लीड

कैप्टन तानिया शेरगिल (फाइल फोटो)

Highlightsकैप्टन तानिया शेरगिल ने इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद सेना में भर्ती होने का फैसला किया।तानिया शेरगिल सेना के सिग्नल कोर में कैप्टन हैं।

कैप्टन तानिया शेरगिल यह नाम पिछले कुछ दिनों से कई खबरों की सुर्खियों में रहा। कैप्टन तानिया शेरगिल दिल्ली में आज 72वां आर्मी डे पर सैन्य परेड का नेतृत्व कर रही हैं। इसके अलावा तानिया शेरगिल गणतंत्र दिवस परेड में भी सेना की टुकड़ी को लीड करेंगी। पीटीआई-भाषा ने दावा किया है कि सेना के सिग्नल कोर की अधिकारी कैप्टन तानिया शेरगिल, गणतंत्र दिवस परेड के लिए पहली महिला परेड एडजुटेंट होंगी।

प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई से मार्च 2017 में कमीशन प्राप्त करने वाली तानिया शेरगिल ने इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में स्नातक किया है। तानिया शेरगिल परिवार की चौथी पीढ़ी हैं जो सेना में भर्ती हुईं। उनके पिता, दादा और परदादा भी सेना में सेवा दे चुके हैं। 

तानिया शेरगिल सेना के सिग्नल कोर में कैप्टन हैं। तानिया शेरगिल के पिता तोपखाने (आर्टिलरी), दादा बख्तरबंद (आर्म्ड) और परदादा सिख रेजिमेंट में पैदल सैनिक (इन्फेंट्री) के तौर पर सेवा दे चुके हैं।

कैप्टन तानिया शेरगिल आर्मी डे परेड का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। कैप्टन तानिया शेरगिल को सैन्य अनुशासन पारिवारिक विरासत में मिला है। तानिया शेरगिल ने इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद सेना में भर्ती होने का फैसला किया।

English summary :
Captain Tania Shergill is treading from last few days. Captain Tania Shergill is leading a military parade on 72nd Army Day in Delhi today.


Web Title: know about Captain Tania Shergill? First woman parade adjutant for India’s Republic Day parade and army day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे