लाइव न्यूज़ :

किरेन रिजिजू ने कहा, "कांग्रेस ने राहुल गांधी के लिए संसद में गिरोहबंदी की, लोकतंत्र का अपमान किया"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 6, 2023 16:48 IST

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के तीरंगा मार्च पर कहा कि कांग्रेस और उनके गिरोह के सदस्य केवल एक शख्स को बचाने के लिए संसद को बाधित कर रहे हैं। यह बेहद शर्मनाक है कि संसद का पूरा बजट सत्र राहुल गांधी की भेट चढ़ गया।

Open in App
ठळक मुद्देकिरेन रिरिजू ने संसद के बजट सत्र का आखिरी दिन हुए हंगामें के लिए कांग्रेस को लगाई लताड़रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस और उसके गिरोह ने राहुल गांधी को बचाने के लिए संसद को बाधित कियासंसद में काले कपड़े पहनकर आना, हंगामा करना संसद ही नहीं लोकतंत्र का अपमान करना है

दिल्ली: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के सांसद द्वारा संसद में काले कपड़े पहन कर आने और सदन की कार्रवाई को बाधित करने के लिए जमकर आलोचना की। केंद्रीय मंत्री रिरिजू ने कहा कि संसद के बजट सत्र का आखिरी दिन भी कांग्रेसी और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे की भेंट चढ़ गया।

राज्यसभा के नेता सदन पीयूष गोयल और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की मौजूदगी में कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस और उनका गिरोह केवल एक शख्स के लिए संसद को बाधित कर रहे हैं। यह बेहद शर्मनाक है कि पूरा संसद सत्र राहुल गांधी की भेट चढ़ गया।

उन्होंने कहा , "कांग्रेस को संसद के आखिरी दिन भी चैन नहीं आया। उसने और अन्य विपक्षियों सदस्यों ने सदन को बाधित किया। काले कपड़े पहनकर संसद में आना और हंगामा करना संसद ही नहीं देश का लोकतंत्र का अपमान करना है।"

कानून मंत्री ने कहा, "यह संसदीय लोकतंत्र के लिए और इस देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। हम चाहते हैं कि संसद की गरिमा बनी रहे लेकिन कांग्रेस और उसके समर्थक अन्य दलों के सदस्य राहुल गांधी के लिए सदन में क्या कर रहे हैं, इसे न केवल हम बल्कि पूरा देश देख रहा है।"

रिजिजू ने कहा, "केवल संसद की बात नहीं है, हमने देखा है कि किस तरह से कांग्रेस और उसका गिरोह अदालत पर दबाव बनाने के लिए सूरत कोर्ट पहुंचे थे ओर आज जिस तरह से तिरंगे की आड़ लेकर राहुल गांधी के पक्ष में जुलूस निकाला गया, वह बेहद निंदनीय है।"

मालूम हो कि संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन विपक्षी दलों ने कांग्रेस के साथ एकता दिखाते हुए तिंरगा मार्च निकाला और मोदी सरकार से अडानी विवाद पर संयुक्त संसदीय समिति बनाने की मांग को फिर से दोहराया। इसके लिए कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष ने गुरुवार को संसद भवन से लेकर विजय चौक तक 'तिरंगा मार्च' निकाला।

तिरंगा यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार के सामने सवाल खड़ा किया कि आखिर वो कौन सी विधा या युक्ति है, जिसके द्वारा उद्योगपति गौतम अडानी की संपत्ति महज दो से ढाई साल के बीच में बढ़कर 12 लाख करोड़ रुपये हो गई। 

टॅग्स :किरेन रिजिजूकांग्रेसराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गेसंसदसंसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह