खट्टर, अमरिंदर ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Published: August 22, 2021 12:40 PM2021-08-22T12:40:58+5:302021-08-22T12:40:58+5:30

Khattar, Amarinder condole the death of Kalyan Singh | खट्टर, अमरिंदर ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया

खट्टर, अमरिंदर ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और हरियाणा के उनके समकक्ष मनोहर लाल खट्टर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।अमरिंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कल्याण सिंह जनता के नेता थे और उन्होंने कई प्रतिष्ठित पदों पर सेवा दी। पंजाब के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वह जन नेता थे और उन्होंने कई प्रतिष्ठित पदों पर सेवा दी। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”खट्टर ने भी कल्याण सिंह के निधन पर ट्विटर के माध्यम से अफसोस जताया। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी राजस्थान के पूर्व राज्यपाल के निधन पर दुख जताया।कल्याण सिंह पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनका शनिवार रात उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Khattar, Amarinder condole the death of Kalyan Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे