लाइव न्यूज़ :

राहुल और खड़गे की गैरमौजूदगी नीतीश को पड़ी भारी, विपक्षी दलों की 'पटना बैठक' टली

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 5, 2023 07:23 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 12 जून को पटना में बुलाई गई विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक टाल दी गई है क्योंकि इस बैठक में न तो राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना थी और न ही मल्लिकार्जुन खड़गे की।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार द्वारा 12 जून को पटना में बुलाई गई विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक टली बैठक टलने का मुख्य कारण राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की अनुपस्थिति बताया जा रहा है वैसे 12 जून की तारीख से न केवल कांग्रेस बल्कि डीएमके और सीपीआई (एम) भी सहमत नहीं थे

दिल्ली: आम चुनाव 2024 के लिए सत्तारूढ़ एनडीए के खिलाफ विरोधी दलों को एकजुट करने की कवायद में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 12 जून को पटना में संयुक्त बैठक बुलाई थी। लेकिन बीते रविवार को जानकारी सामने आयी की पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक रद्द कर दी गई है।

खबरों के अनुसार नीतीश की अगुवाई में विपक्षी दलों की पहली संयुक्त बैठक को इस कारण रद्द करना पड़ा क्योंकि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व बैठक में शामिल होने पर असमर्थता व्यक्त कर रहा था। समाचार बेवसाइट इंडियन एक्सप्रेस की जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने इस बात की इच्छा जताई थी कि विपक्षी दलों की बैठक 20 जून के बाद हो ताकि उसमें पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शामिल हो सकें।

राहुल गांधी इस समय संयुक्त राज्य अमेरिका के दौरे पर हैं और 12 जून तक उनकी वापसी असंभव है। लेकिन जेडीयू ने बावजूद कुछ विपक्षी दलों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद 12 जून को पटना बैठक का ऐलान कर दिया लेकिन 12 जून की तारीख कांग्रेस को स्वीकार्य नहीं थी।

खबरों के अनुसार बैठक के लिए 12 जून की तारीख न केवल कांग्रेस बल्कि डीएमके और सीपीआई (एम) के लिए भी सुविधाजनक नहीं थी। इन सारी स्थितियों के बाद भी जब जदयू ने एकतरफा तारीख की घोषणा कर दी तो कांग्रेस ने संकेत दे दिया कि पटना बैठक में खड़गे नहीं शामिल होंगे और वह अपने बजाय पार्टी के मुख्यमंत्रियों में से किसी एक को पटना बैठक में भेज सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार विदेश दौरे पर गये राहुल गांधी भी 18 जून को भारत लौटेंगे। इस कारण उनका तो 12 जून की बैठक में शामिल होना संभव ही नहीं था। ऐसे में ये माना जा रहा था कि 2024 के लोकसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने के लिए बिना कांग्रेस के कोई बैठक होती है तो उससे विपक्षी एकता को लेकर बेहद खराब संदेश जाएगा।

खबरों के अनुसार काफी विचार मंथन के बाद जदयू ने अब विपक्षी नेताओं को बताया है कि पटना बैठक 12 जून की बजाय अब 20 से 23 जून के बीच में आयोजित हो सकती है। इसे पूरे घटनाक्रम से पूर्व कांग्रेस ने स्पष्ट किया था कि वो 12 जून की बैठक में भाग लेगी, लेकिन खड़गे और राहुल बैठक का हिस्सा नहीं होंगे।

टॅग्स :नीतीश कुमारराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे