लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Updates: केरल में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, आज मिले 2,748 नए मामले

By रुस्तम राणा | Updated: December 21, 2021 19:21 IST

मंगलवार को केरल में कोविड-19 के 2,748 नए मामले सामने आए हैं और 33 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। इसके साथ ही 3,202 लोग कोविड-19 संक्रमण से ठीक हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में आज 33 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुईराज्य में 3,202 मरीज कोरोना संक्रमण से हुए ठीक

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच यह वायरस एकबार फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। मंगलवार को केरल में कोविड-19 के 2,748 नए मामले सामने आए हैं और 33 लोगों की मौत इस संक्रमण से हुई है। इसके साथ ही 3,202 लोग कोविड-19 संक्रमण से ठीक हुए हैं। दक्षिणी राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले 28,035 है। इस जानलेवा वायरस से अब तक राज्य में 45,155 मौते हो चुकी हैं। केंद्र सरकार के नए दिशानिर्देशों के अनुसार राज्य में हुई मौतों के इन आंकड़ों में 200 मौतों को जोड़ा गया।

वहीं कोरोना के दैनिक मामलों में रोजाना हो रही बढ़ोत्तरी के बीच राज्य की 75 प्रतिशत आबादी को कोरोना की दोनों वैक्सीन लग चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सुश्री जॉर्ज ने बताया राज्य की 75 प्रतिशत आबादी को कोरोना की दोनों वैक्सीन लग चुकी हैं और इसका अर्थ है कि 2,00,32,229 लोगों का कोरोना टीकाकरण पूरा हो चुका है। राज्य में 2,60,09,703 लोगों को कोराना की पहली वैक्सीन लग चुकी हैं और यह आंकड़ा 97.38 प्रतिशत है। वहीं 58.98 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज मिल चुकी है।

वहीं राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के 15 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और इसे देखते हुए। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 102 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1 व्यक्ति की मृत्यु दर्ज़ की गई। इस समय राज्य में कुल 557 सक्रिय मामले हैं। यहां ओमीक्रोन के मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिली है। अब तक यहां कोरोना के नए वैरिएंट के 54 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

 

टॅग्स :केरलकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया