लाइव न्यूज़ :

'आप मुझे हिंदू क्यों नहीं कहते हैं', केरल के राज्यपाल ने कहा- जो यहां का अन्न खाता है, नदियों का पानी पीता है, सब हिंदू हैं

By अनिल शर्मा | Updated: January 29, 2023 08:21 IST

आरिफ मोहम्मद ने कहा कि 'सर सैयद अहमद खान ने एक बार कहा था कि मुझे हिंदू धार्मिक शब्द नहीं लगता, यह एक भौगोलिक शब्द है। कोई भी जो भारत में पैदा हुआ है, जो भारत में उपजाया अन्न खाता है, जो भारत की नदियों से पानी पीता है, वह हिंदू कहलाने का हकदार है।'

Open in App
ठळक मुद्देआरिफ मोहम्मद शनिवार को तिरुवनंतपुरम के हिंदू कॉन्क्लेव में उक्त बातें कहीं।सभा को संबोधित करते हुए आरिफ मोहम्मद ने कहा कि मेरी शिकायत है कि आप मुझे हिंदू क्यों नहीं कहते?

तिरुवनंतपुरमः केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार को तिरुवनंतपुरम में कहा कि हिंदू धार्मिक शब्द नहीं बल्कि भौगोलिक शब्द है। और यहां जो पैदा हुआ है, यहां की नदियों से जो पानी पीता है, यहां के उपजाए अन्न खाता है, वह हिंदू कहलाने का हकदार है। 

आरिफ मोहम्मद शनिवार को तिरुवनंतपुरम के हिंदू कॉन्क्लेव में उक्त बातें कहीं।। केरल के राज्यपाल ने इस दौरान आर्य समाज के लोगों द्वारा किए गए स्वागत के प्रति आभार जताया और कहा कि वे उनके योगदान का सम्मान कर रहे हैं, लेकिन मेरी शिकायत है कि आप मुझे हिंदू क्यों नहीं कहते?

आरिफ मोहम्मद ने कहा कि 'सर सैयद अहमद खान ने एक बार कहा था कि मुझे हिंदू धार्मिक शब्द नहीं लगता, यह एक भौगोलिक शब्द है। कोई भी जो भारत में पैदा हुआ है, जो भारत में उपजाया अन्न खाता है, जो भारत की नदियों से पानी पीता है, वह हिंदू कहलाने का हकदार है।' राज्यपाल ने कहा कि सर सैयद अहमद खान एक सुधारक और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक थे।

इसके साथ ही उन्होंने बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि ब्रिटिश राज में कोई डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनी? जब कलाकार के हाथ काटे गए तो डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनाई? आरिफ मोहम्मद ने आगे कहा कि कहा कि जो लोग भविष्यवाणी कर रहे थे कि भारत टूटकर आपस में भिड़ जाएगा, उनकी मानसिकता निराश हो गई है, लेकिन वे निराश हैं, क्योंकि भारत अच्छा कर रहा है।

टॅग्स :Arif Mohammad KhanKerala
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल