लाइव न्यूज़ :

केरल सोना तस्करी मामला: प्रवर्तन निदेशालय ने हवाई अड्डे से बरामद सोने को कुर्क किया

By भाषा | Updated: September 15, 2021 20:39 IST

Open in App

कोच्चि, 15 सितंबर गत वर्ष तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जब्त किये गए 30 किलोग्राम से अधिक सोने को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कुर्क किया। केरल सोना तस्करी मामले में केरल के आईएस अधिकारी और यूएई के वाणिज्य दूतावास के दो पूर्व कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया था।

ईडी ने तिरुवनंतपुरम में यूएई के वाणिज्य दूतावास के पूर्व कर्मचारियों सरित पी. एस. और स्वप्ना सुरेश के 14 लाख रुपये भी कुर्क किए हैं। ईडी ने एक बयान में कहा कि अबूबकर पाझेदात, अब्दुल हमीद पी. एम., जलाल ए. एम., राबिंस के हमीद, अब्दु पी टी, मोहम्मद शफी, हमजाद अली के., पी टी अहमद कुट्टी, हमजाद अब्दुल सलाम, शैजल, मुहम्मद शमीर, रजाल और अंसिल का 30.245 किलोग्राम सोना ‘अटैच’ कर दिया जिसका मूल्य 14,82,00,010 रुपये है।

इसके साथ ही एजेंसी ने सरित और स्वप्ना सुरेश के 14,98,000 रुपये नकद भी कुर्क किए। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने धन शोधन कानून के प्रावधनों के तहत इस मामले की जांच शुरू की थी। उक्त सोना राजनयिक व्यक्ति के सामान में छुपा कर यूएई वाणिज्य दूतावास में लाया गया था।

इसके संबंध में सरित, स्वप्ना और संदीप नायर को 22 जुलाई 2020 को गिरफ्तार किया गया था। एक अन्य आरोपी और आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर को 28 अक्टूबर 2020 को गिरफ्तार किया गया था जो उस समय केरल के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन