केरल: एंबुलेंस और ट्रक में हुई टक्कर में 8 लोगों की मौत, 4 घायल

By भाषा | Published: June 9, 2019 08:56 PM2019-06-09T20:56:13+5:302019-06-09T20:56:13+5:30

इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से चेकअप के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान यह घटना हुई। इस दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। 

Kerala: 8 people killed and 4 injured in collision with ambulance and trucks | केरल: एंबुलेंस और ट्रक में हुई टक्कर में 8 लोगों की मौत, 4 घायल

केरल: एंबुलेंस और ट्रक में हुई टक्कर में 8 लोगों की मौत, 4 घायल

थनीसेरी में रविवार को एक एंबुलेंस और एक मिनी ट्रक में हुई टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एंबुलेंस में 12 लोग सवार थे और वह मछली लदे एक छोटे ट्रक से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि एंबुलेंस चालक भी मृतकों में शामिल है। दरअसल मृतकों में से कुछ पितांबी के रहने वाले हैं और दिन में हुई एक दुर्घटना में आंशिक चोट पहुंचने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।

इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से चेकअप के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान यह घटना हुई। इस दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। 

Web Title: Kerala: 8 people killed and 4 injured in collision with ambulance and trucks

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Keralaकेरल