लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख दिल्ली को ऑक्सीजन की आपूर्ति का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: April 24, 2021 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अन्य राज्यों के अपने समकक्षों को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजधानी को ऑक्सीजन की आपूर्ति किए जाने का अनुरोध किया।

साथ ही कहा कि कोविड-19 का प्रकोप ऐसा है कि सभी उपलब्ध संसाधन अपर्याप्त साबित हो रहे हैं।

दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते 20 मरीजों की मौत होने के बाद केजरीवाल ने ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए अनुरोध किया है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

केजरीवाल ने शाम को ट्वीट कर कहा, '' मैं सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह कर रहा हूं कि यदि उनके पास अतिरिक्त ऑक्सीजन है तो उसे उपलब्ध कराएं। हालांकि, केंद्र सरकार भी हमारी सहायता कर रही है लेकिन कोविड-19 का प्रकोप ऐसा है कि उपलब्ध संसाधन अपर्याप्त साबित हो रहे हैं।''

अधिकारियों ने बताया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति का इंतजार करने के दौरान जयपुर गोल्डन अस्पताल में मरीजों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?