लाइव न्यूज़ :

नार्थ कश्मीर में विदेशी आतंकियों की संख्या बढ़ गई, उधर श्रीनगर में आतंकी हमलों में वृद्धि चौंकाने लगी है

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 6, 2021 16:41 IST

नार्थ कश्मीर में अचानक विदेशी आतंकियों की बाढ़ आ गई है तो दूसरी अभी तक कश्मीर में हुए आतंकी हमलों में आतंकियों का सारा जोर राजधानी शहर श्रीनगर में रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देनार्थ कश्मीर अर्थात बारामुल्ला, बांडीपोरा तथा कुपवाड़ा के एलओसीसे सटे तीनों जिलों 50-60 आतंकीआतंकियों की संख्या में इजाफा पिछले 2 से 3 महीनों के बीच देखा गया है।इस साल आधिकारिक तौर पर आतंकी हमलों में 15 के करीब सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए

जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के मोर्चे से दो बुरी खबरें हैं। पहली, नार्थ कश्मीर में अचानक विदेशी आतंकियों की बाढ़ आ गई है तो दूसरी अभी तक कश्मीर में हुए आतंकी हमलों में आतंकियों का सारा जोर राजधानी शहर श्रीनगर में रहा है जहां उन्होंने रिकार्ड हमले किए हैं।

रक्षा सूत्रों के बकौल, नार्थ कश्मीर अर्थात बारामुल्ला, बांडीपोरा तथा कुपवाड़ा के एलओसीसे सटे तीनों जिलों में अनुमानतः 50 से 60 आतंकी हैं और इनमें 11 से 12 ही लोकल हैं। हालांकि सूत्रों के बकौल, विदेशी आतंकियों की संख्या को अफगानिस्तान के हालात से जोड़ कर नहीं देखा जा सकता क्योंकि उनकी संख्या में इजाफा पिछले 2 से 3 महीनों के बीच देखा गया है।

इन अधिकारियों के बकौल, नार्थ कश्मीर के प्रति चिंता का विषय यह था कि पहलीे बार साउथ कश्मीर की बनिस्बत नार्थ कश्मीर में ज्यादा आतंकी हलचल को देखा जा रहा है। हालांकि पिछले साल सुरक्षाबलों ने कश्मीर वादी में 32 विदेशी आतंकियों को ढेर किया था और इस बार अभी तक मात्र 9 ही मारे गए हैं। अर्थात बाकी अभी भी पहुंच से बाहर हैं।

आतंकवाद के मोर्चे पर दूसरी चौंकाने वाली खबर यह है कि आतंकियों ने इस बार अभी तक कश्मीर में 75 से अधिक बड़े हमलों को अंजाम दिया है। चर्चा का विषय यह नहीं है कि कितनों में उन्हें कामयाबी मिली और कितनों में नाकामी, बल्कि चिंता और चर्चा का विषय यह है कि 20 परसेंट से अधिक अर्थात 16 के करीब खतरनाक हमले सिर्फ श्रीनगर में ही हुए।

यही नहीं इस साल अभी तक आधिकारिक तौर पर आतंकी हमलों में 15 के करीब सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए। जिनमें से आधे श्रीनगर में हुए हमलों में ही मारे गए। वैसे यह भी सच है कि कश्मीर में इस बार मारे गए आतंकी कमांडरों में से एक अच्छी खासी संख्या में श्रीनगर में ही मारे गए जिससे यह साबित होता था कि श्रीनगर जिला अब आतंकवाद का नया मैदान बनता जा रहा था जिसके प्रति सुरक्षाधिकारी कई बार यह दावा कर चुके थे कि श्रीनगर आतंकवाद मुक्त है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे