Karnataka PUC 12th Result 2018: जारी हुए कर्नाटक बोर्ड 12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: April 30, 2018 11:36 AM2018-04-30T11:36:41+5:302018-04-30T11:36:41+5:30

Karnataka PUC 12th Result 2018: रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों के घरोंं में खुशियां छाई है। खबरों के मुताबिक इस साल कर्नाटक बोर्ड में पिछले साल की अपेक्षा इस साल छात्र पास हुए हैं। कर्नाटक के प्री-यूनिवर्सिटी एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट kseeb.kar.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

Karnataka PUC II Result 2018: Karnataka Board KSEEB declared class 12th result, check kseeb.kar.nic.in | Karnataka PUC 12th Result 2018: जारी हुए कर्नाटक बोर्ड 12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

Karnataka PUC 12th Result 2018

कर्नाटक, 30 अप्रैल: विगत वर्षों की तरह इस साल भी कर्नाटक प्री-यूनिवर्सिटी एजुकेशन बोर्ड ने रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जी हां, कर्नाटक बोर्ड 12वीं (Karnataka 2nd II PUC Result 2018) का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। इस पल का इंतजार छात्र बहुत दिन से कर रहे हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्रों के घरोंं में खुशियां छाई है। खबरों के मुताबिक इस साल कर्नाटक बोर्ड में पिछले साल की अपेक्षा इस साल छात्र पास हुए हैं।

यह भी पढ़ें - Karnataka PUC 12th Result 2018: चुनाव से नहीं कोई फर्क, इस तारीख को आएंगे कर्नाटक के बोर्ड रिजल्ट

बता दें कि कर्नाटक बोर्ड (Karnataka Board) 12वीं के एग्जाम 9 मार्च से शुरू हुई जो 27 मार्च 2017 तक चली थी। साल 2017 में 52.38%  छात्र पास हुए थे। जिसका रिजल्ट 25 मई 2017 को जारी किया गया था।

Board Exam Results 2018 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए यहां करें क्लिक  

6 स्टेप में चेक करें कर्नाटक PUC 2018 के रिजल्ट

1- कर्नाटक के प्री-यूनिवर्सिटी एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट kseeb.kar.nic.in को लॉगइन करें।
2- यहां पर शो हो रही लिंक Examination/Result  (Karnataka 2nd II PUC Result 2018) पर क्लिक करें।
3- यहां क्लिक करते ही एक फॉर्म खुलेगा। इसमें छात्र को अपनी जरूरी जानकारियां भरनी होंगी।
4- सभी आवश्यक जानकारियां जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि आदि भरने के बाद सबमिट की बटन को दबाएं।
5- इसके बाद आपके स्क्रीन पर आपका रिजल्ट होगा।
6- सभी छात्रों को निश्चित तौर पर अपने रिजल्ट के प्र‌िंट आउट या भी इसे डाउनलोड कर सुरक्षित कर लेना चाहिए। 

यहां पढ़ें कर्नाटक बोर्ड के इस साल का पूरा विवरण

कर्नाटक प्री-यूनिवर्सिटी एजुकेशन बोर्ड आज बोर्ड के तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स के रिजल्ट  (Pre University Certification Examination results 2018)  जारी करेगा।  साल 2018 के कर्नाटक पीयूई बोर्ड की परीक्षाएं 1 मार्च से 17 मार्च 2018 के बीच आयोजित की गई थीं। इनमें कुल 6,90,150 ने परीक्षा देने के लिए रज‌िस्ट्रेशन कराया था। लेकिन करीब 4000 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। कॉपियों के मुल्यांकन के लिए 53 केंद्र बनाए गए थे। इनमें करीब 23,890 मुल्यांकनकर्ताओं ने कॉपी चेक की थीं।

English summary :
Karnataka PUC II Result 2018: Karnataka Secondary Education Examination Board (KSEEB) has declared Karnataka Board Class 12th Results 2018 also known as Karnataka Pre University Certification Examination results 2018 (PUC Results 2018) today at kseeb.kar.nic.in or karresults.nic.in. The candidates who appeared in the Karnataka PUC Examination 2018 can check their scores of class 12th results also on kar.nic.in and pue.kar.nic.in.


Web Title: Karnataka PUC II Result 2018: Karnataka Board KSEEB declared class 12th result, check kseeb.kar.nic.in

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे