लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: राज्यपाल से मिलने पहुंचे JDS नेता कुमारस्वामी, सोमवार को ले सकते हैं CM पद की शपथ

By स्वाति सिंह | Updated: May 19, 2018 19:34 IST

जेडीएस के नेता कुमारस्वामी सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते है।  

Open in App

बेंगलुरु, 19 मई: कर्नाटक में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए जेडीएस के नेता कुमारस्वामी शनिवार को राज्यपाल वजुभाई मिलने राजभवन पहुंचे। खबरों की माने तो कुमारस्वामी सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते है।  ये भी पढ़ें: कर्नाटक में बीजेपी की सरकार गिरने पर कांग्रेस समर्थकों ने किया 'नागिन डांस'

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्‍ट के दौरान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही बीजेपी की कर्नाटक में सरकार गिर गई है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। येदियुरप्पा ने 15 मई को 32वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। येदियुरप्प्पा के इस्तीफे के साथ कर्नाटक में मचे राजनीतिक घमासान पर शायद अंकुश लग गया है।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक: येदियुरप्पा सरकार गिरते ही कांग्रेस प्रवक्ता का विवादित बयान- कुत्ते का नाम वजुभाई वाला रखेंगे लोग

येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के साथ ही कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट टल गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास मत पेश किया था। बीजेपी के पास 104 सीटें थी लेकिन बहुमत के लिए उसे 112 सीटों की जरूरत थी। अपने भाषण के दौरान येदियुरप्पा भावुक नजर आए उनकी आंखे भरी हुई थी और गला भी थोड़ा भारी हो गया था।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018जनता दल (सेकुलर)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील