BJP सरकार के मंत्री का अजीबो-गरीब बयान, कहा- नरेंद्र मोदी से बोलूंगा, देश विरोधियों के लिए देखते ही गोली मारने का बनाएं कानून

By रामदीप मिश्रा | Published: March 2, 2020 12:26 PM2020-03-02T12:26:07+5:302020-03-02T12:39:08+5:30

कर्नाटकः बीसी पाटिल ने कहा कि हमारे देश में ये लोग हमारा खाना खाते हैं, हमारा पानी पीते हैं, हमारी हवा में रहते हैं और पाकिस्तान जिंदाबाद कहते हैं। क्या वे देशद्रोही नहीं हैं?

Karnataka: I will ask Narendra Modi to bring a law to shoot at sight for anti nationals says BC Patil | BJP सरकार के मंत्री का अजीबो-गरीब बयान, कहा- नरेंद्र मोदी से बोलूंगा, देश विरोधियों के लिए देखते ही गोली मारने का बनाएं कानून

कर्नाटक की बीएस येदियुरप्पा सरकार में मंत्री बीसी पाटिल। (फोटोः एएनआई)

Highlightsमंत्री बीसी पाटिल ने कहा है कि वह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से अनुरोध करेंगे कि वह ऐसा कानून लाएं जिसमें भारत के खिलाफ नारे लगाने वालों को तुरंत गोली मारने के आदेश हों। उन्होंने कहा कि आजकल भारत के खिलाफ लगाए जाने वाले नारों का फैशन बन गया है।

कर्नाटक की बीएस येदियुरप्पा सरकार में मंत्री बीसी पाटिल का अजीबो-गरीब बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से अनुरोध करेंगे कि वह ऐसा कानून लाएं जिसमें भारत के खिलाफ नारे लगाने वालों को तुरंत गोली मारने के आदेश हों। आजकल भारत के खिलाफ लगाए जाने वाले नारों का फैशन बन गया है।

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बीसी पाटिल ने कहा, 'मैं केंद्र सरकार से भारत के खिलाफ नारे लगाने वालों को देखते ही गोली मारने का कानून लाने के लिए कहूंगा। आजकल कुछ युवाओं के लिए इस तरह से लोकप्रियता हासिल करना एक फैशन बन गया है जो देश और देशभक्ति के खिलाफ है।'

उन्होंने कहा कि जो भी पाकिस्तान में 'भारत माता जय' कहने की हिम्मत करेगा, उसे पांच मिनट में मौत के घाट उतार दिया जाएगा। जो लोग भारत में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' कहते हैं, वे कोरोनवायरस की तरह हैं, जो घातक वायरस है जिसने दुनिया भर में 2,800 से अधिक लोगों के जीवन को निगल लिया है।

मंत्री बीसी पाटिल ने कहा कि हमारे देश में ये लोग हमारा खाना खाते हैं, हमारा पानी पीते हैं, हमारी हवा में रहते हैं और पाकिस्तान जिंदाबाद कहते हैं। क्या वे देशद्रोही नहीं हैं? इससे पहले भी पाटिल ने कहा था कि उनकी राय में, भारत में एक ऐसे कानून की आवश्यकता है जिसमें देखते ही गोली मारने के आदेश हों। यह कानून उन लोगों के लिए होना चाहिए जो देश के बारे में बुरा बोलते हैं या पाकिस्तान समर्थक नारे लगाते हैं। इसकी बहुत जरूरत है।
 

बता दें कि कर्नाटक के कलबुर्गी में रविवार की सुबह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे और दीवार पर मोदी विरोधी टिप्पणी करने की एक और घटना सामने आई है, जिसके पीछे जिम्मेदार अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि साठ गुम्बज इलाके में स्थित एक घर की दीवार पर अंग्रेजी में लिखे गए शब्दों में पाकिस्तान की प्रशंसा की गई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी की गई है, जो शायद शनिवार रात को लिखी गई है।

Karnataka Minister BC Patil in Bengaluru: I will ask central government to bring a law to shoot at sight those who shout slogans against India. Nowadays it has become a fashion for some youths to get popularity this way which spoils the country & patriotism. pic.twitter.com/v5152ENd9R

— ANI (@ANI) March 2, 2020

20 फरवरी को अमूल्या लियोना नामक एक लड़की ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ एक कार्यक्रम में तीन बार ‘‘पाकिस्तान जिंदाबाद’’ का नारा लगाया था। 

उसके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि ओवैसी और उसकी पार्टी ने खुद को उससे अलग कर लिया था। विशेष जांच दल द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद उसे अदालत ने पांच मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

Web Title: Karnataka: I will ask Narendra Modi to bring a law to shoot at sight for anti nationals says BC Patil

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे