लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक हिजाब विवाद पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा...

By विशाल कुमार | Updated: February 21, 2022 11:12 IST

एक समाचार चैनल को दिए गए इंटरव्यू में जब उसने इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में कोई टिप्पणी करने के बजाय अपनी निजी राय जाहिर की और कहा कि सभी छात्रों को ड्रेस कोड या यूनिफॉर्म का पालन करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सभी छात्रों को ड्रेस कोड या यूनिफॉर्म का पालन करना चाहिए।न्होंने कहा कि यह उनका निजी मत है और अदालत का फैसला आने पर सभी को उसे मानना होगा।शाह ने आगे कहा कि उन्होंने कहा कि देश को आखिरकार संविधान के आधार पर ही चलना है।

कर्नाटक के कॉलेजों में पिछले एक महीने से अधिक समय से जारी हिजाब विवाद पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि सभी छात्रों को ड्रेस कोड या यूनिफॉर्म का पालन करना चाहिए। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह उनका निजी मत है और अदालत का फैसला आने पर सभी को उसे मानना होगा।

एक समाचार चैनल को दिए गए इंटरव्यू में जब उसने इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में कोई टिप्पणी करने के बजाय अपनी निजी राय जाहिर की और कहा कि सभी छात्रों को ड्रेस कोड या यूनिफॉर्म का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मेरा व्यक्तिगत मानना है कि स्कूल के ड्रेस कोड को सभी धर्म के लोगों को अपनाना चाहिए। और मामला अब कोर्ट में है। कोर्ट ने स्टे लिया है और कोर्ट अब सुनवाई कर रही है। अदालत का जो फैसला है उसे सबको मानना चाहिए। 

शाह ने आगे कहा कि देश को आखिरकार संविधान के आधार पर ही चलना है। मेरी व्यक्तिगत मान्यता तब तक ही रहती है, जब तक अदालत फैसला नहीं देती है। लेकिन अगर अदालत इस पर फैसला देती है तो मुझे भी इसको स्वीकार करनी चाहिए।

इस दौरान उन्होंने हिजाब विवाद में कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया का भूमिका पर कहा कि किसी भी मंशा सफल नहीं होगी। अदालत का फैसला आने के बाद देश की जनता उसको स्वीकार करेगी।

हिजाब का विरोध पिछले महीने उडुपी जिले के सरकारी गर्ल्स पीयू कॉलेज में शुरू हुआ, जब छह छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें हेडस्कार्फ पहनने पर जोर देने के लिए कक्षाओं से रोक दिया गया था। उडुपी और चिक्कमगलुरु में दक्षिणपंथी समूहों ने मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनने पर आपत्ति जताई है।

राज्य भर में यह विवादास्पद मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुस्लिम लड़कियों का एक वर्ग कॉलेज में हिजाब पहनने पर अड़ा हुआ है, जबकि राज्य सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों के लिए वर्दी को अनिवार्य बनाने का निर्देश दिया है। 

राज्य में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जहां मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनकर महाविद्यालयों में कक्षाओं में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जबकि हिजाब के जवाब में हिंदू छात्र भगवा शॉल लेकर शैक्षणिक संस्थान आ रहे हैं।

कर्नाटक हाईकोर्ट सरकारी कॉलेज, उडुपी की एक मुस्लिम छात्रा द्वारा कॉलेज में हिजाब पहनने की अनुमति मांगने वाली एक रिट याचिका पर सुनवाई कर रहा है। मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि भावनाओं को किनारे रखें। तथ्यों और संविधान के हिसाब से चलना है। अटॉर्नी जनरल को भी भावनाओं को किनारे रखना चाहिए।

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादअमित शाहKarnataka High Courtसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो