लाइव न्यूज़ :

Karnataka Hijab Row: हिजाब विवाद पर बोले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, मुस्लिम बेटियों को लेकर कही बड़ी बात

By रुस्तम राणा | Updated: February 11, 2022 15:12 IST

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, अभी जो कर्नाटक में हो रहा है वह ज्ञान का मसला नहीं है। ज्ञान मंदिर में धर्म का मसला है। अगर आप हिजाब पहन कर जाते हो तो टीचर को कैसे पता चलेगा कि कोई छात्र समझ रहा है या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देइस मुद्दे पर असम के सीएम ने कांग्रेस पर लगाया देश तोड़ने का आरोपसीेएम ने कहा, मुस्लिम बेटियों को सबसे ज्यादा जरूरत डॉक्टर, इंजीनियर बनने की है

कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद का मुद्दा पूरे देश में गरमाया हुआ है। इस मुद्दे पर सियासत भी खूब हो रही है। शुक्रवार को उत्तराखंड में चुनाव के मद्देनजर प्रचार करने पहुंचे असम राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, मुस्लिम समुदाय को शिक्षा की जरूरत है, हिजाब की नहीं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर इस विवाद को बढ़ाने का आरोप लगाया।   

कांग्रेस पर लगाया देश तोड़ने का आरोप

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा, अभी जो कर्नाटक में हो रहा है वह ज्ञान का मसला नहीं है। ज्ञान मंदिर में धर्म का मसला है। अगर आप हिजाब पहन कर जाते हो तो टीचर को कैसे पता चलेगा कि कोई छात्र समझ रहा है या नहीं। उन्होंने कहा, तीन साल पहले ये विवाद क्यों नहीं उठा, अचानक ये मामला क्यों आया। हिजाब के मामले में कोर्ट में केस होता है। कर्नाटक हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में दोनों जगह हिजाब के समर्थन में कांग्रेस के लोग ही खड़े होते हैं, तो ये देश को तोड़ने का एक षड्यंत्र है। 

मुस्लिम बेटियों को लेकर कही ये बात

असम के मुख्यमंत्री ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, अगर मुसलमान को अभी सबसे ज्यादा जरूरत है तो शिक्षा की जरूरत है। हिजाब की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा अगर मुस्लिम बेटियों को सबसे ज्यादा जरूरत है तो डॉक्टर बनने की जरूरत है, इंजीनियर बनने की जरूरत है। उनके लिए अभी हिजाब की जरूरत नहीं है। इस विवाद को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने इसे विवाद का मुद्दा बनाया है।

HC ने सोमवार तक स्कूलों में धार्मिक कपड़ों पर लगाई रोक

आपको बता दें कि कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोमवार तक स्कूलों में धार्मिक कपड़ों पर रोक लगा दी है। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। अपनी अर्जी में याचिकाकर्ता ने देश की शीर्ष अदालत से मामले में तुरंत सुनवाई की मांग की, लेकिन कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि हम उचित समय आने पर मामले की सुनवाई करेंगे।  

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअसमकर्नाटक हिजाब विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो