कर्नाटकः तकनीकी खराबी के बाद सांबरा हवाई अड्डे के पास प्रशिक्षण विमान की हुई आपात लैंडिंग, दोनों पायलट हुए घायल
By अनिल शर्मा | Published: May 30, 2023 12:23 PM2023-05-30T12:23:51+5:302023-05-30T12:26:35+5:30
एएनआई के मुताबिक, दोनों पायलट को इलाज के लिए वायु सेना के अस्पताल ले जाया गया है।
बेंगलुरुः कर्नाटक में कथित तौर पर रेडबर्ड एविएशन से संबंधित एक 2 सीटों वाले प्रशिक्षण विमान की बेलगावी सांबरा हवाई अड्डे के पास आपातकाल लैंडिंग कराई गई है। खबरों के मुताबिक, उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी के चलते आपात लैंडिंग कराई गई जिसमें विमान के दोनों पायलटों चोटें आई हैं। एएनआई के मुताबिक, दोनों पायलट को इलाज के लिए वायु सेना के अस्पताल ले जाया गया है। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है-
कर्नाटक: कथित तौर पर रेडबर्ड एविएशन से संबंधित एक 2 सीटों वाले प्रशिक्षण विमान ने बेलगावी में सांबरा हवाई अड्डे के पास आपातकालीन लैंडिंग की। उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी के चलते लैंडिंग कराई गई। दोनों पायलटों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए वायु सेना के अस्पताल ले… pic.twitter.com/QEquJ4lh7a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 30, 2023