कर्नाटक: MNC में काम करने वाले 28 वर्षीय इंजीनियर ने बैंक में डाका डाला, 85 लाख की लूट की, 35 लाख के कर्ज में फंसा था

By विशाल कुमार | Published: January 23, 2022 12:42 PM2022-01-23T12:42:24+5:302022-01-23T12:43:56+5:30

मैकेनिकल इंजीनियर धीरज इंदिरानगर में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करता था और महीने में करीब 30,000 रुपये कमाता था। लेकिन वेतन होने के कारण उसने व्यापार करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसके ऊपर दोस्तों, बैंक और वित्तीय संस्थानों का करीब 35 लाख का कर्ज चढ़ गया।

karnataka debt-ridden-mnc-engineer-held-for-robbing-rs-85-lakh-from-bank | कर्नाटक: MNC में काम करने वाले 28 वर्षीय इंजीनियर ने बैंक में डाका डाला, 85 लाख की लूट की, 35 लाख के कर्ज में फंसा था

कर्नाटक: MNC में काम करने वाले 28 वर्षीय इंजीनियर ने बैंक में डाका डाला, 85 लाख की लूट की, 35 लाख के कर्ज में फंसा था

Highlightsधीरज को बीते 14 जनवरी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लूटने के लिए गिरफ्तार किया गया।मैकेनिकल इंजीनियर धीरज इंदिरानगर में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करता था।उसके ऊपर दोस्तों, बैंक और वित्तीस संस्थानों का करीब 35 लाख का कर्ज चढ़ गया था।

बेंगलुरु: बुरी तरह से कर्ज में फंसे और बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाले एक 28 वर्षीय इंजीनियर ने बिना सुरक्षाकर्मी वाले एक बैंक में डकैती डालकर 85 लाख रुपये की नकदी और सोने के गहने लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

शनिवार को पुलिस ने कहा कि कामाक्षीपल्या के निवासी धीरज को माडीवाला को बीते 14 जनवरी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लूटने के लिए गिरफ्तार किया गया। धीरज अविवाहित है और अपनी मां के साथ रहता है। मैकेनिकल इंजीनियर धीरज इंदिरानगर में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करता था और महीने में करीब 30,000 रुपये कमाता था। 

लेकिन वेतन होने के कारण उसने गूगल प्ले पर सूचीबद्ध स्टॉक ट्रेडिंग ऐप, ओलम्पिक ट्रेड के माध्यम से व्यापार करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसके ऊपर दोस्तों, बैंक और वित्तीस संस्थानों का करीब 35 लाख का कर्ज चढ़ गया।

इसके बाद उसने योजना बनाकर बिना सुरक्षाकर्मी वाले माडीवाला एसबीआई शाखा में डकैती की योजना बनाई और शाम को 5.40 बजे चेहरा ढककर घुस गया और तब वहां केवल बैंक मैनेजर और एक महिला कर्मचारी थी।

धीरज ने एक चाकू के बल पर तिजोरी खुलवाकर 1.8 किलो का सोने का गहना और 3.76 लाख रुपये नकद लूट लिए। हालांकि पुलिस ने चार दिन में ही मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस ने धीरज से लूट गए गहने और नकद प्राप्त कर लिए।

Web Title: karnataka debt-ridden-mnc-engineer-held-for-robbing-rs-85-lakh-from-bank

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे