लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरू में नालों पर अतिक्रमण करने वालों की पहचान करने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: November 23, 2021 19:20 IST

Open in App

(इंट्रो, तीसरे और चौथे पैरा में सुधार के साथ)

बेंगलुरू, 23 नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उत्तरी बेंगलुरू में आई बाढ़ के मद्देनजर मंगलवार को नगर निकायों को वर्षा जल की निकासी करने वाले नालों (एसडब्ल्यूडी) पर अतिक्रमण की पहचान करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने उन लोगों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की, जिनके घर बाढ़ के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिन लोगों के घर बाढ़ में डूब गए उन्हें 10,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

बोम्मई ने शहर के यलहंका में केंद्रीय विहार अपार्टमेंट का निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं से कहा, '' वर्षा जल की निकासी करने वाले नालों अथवा उसके बफर जोन पर बने कई आवासीय परिसरों को भारी बारिश होने पर परिणाम भुगतना पड़ता है। हम उन इमारतों को नोटिस दे रहे हैं, जो वर्षा जल की निकासी करने वाले नालों या उसके बफर जोन पर बनी हैं। इसको लेकर हम एक अभियान शुरू करेंगे।''

मुख्यमंत्री ने बाढ़ और नालों पर अतिक्रमण को पूरे बेंगलुरु में एक बड़ी समस्या करार देते हुए कहा कि सरकार ने वर्षा जल की निकासी करने वाले इन नालों के पुनर्निर्माण को 50 किलोमीटर तक बढ़ाने का फैसला किया है।

बोम्मई ने यह भी कहा कि उन्होंने बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका के मुख्य आयुक्त को जल्द ही नालों में रुकावट की पहचान करने और उन्हें हटाने के लिए एक अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस काम के लिए आर्थिक मदद देने का आश्वासन भी दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग