कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार आज, 10 मंत्रियों को मिलेगी येदियुरप्पा कैबिनेट में जगह, जानें कौन-कौन शामिल

By स्वाति सिंह | Published: February 6, 2020 09:09 AM2020-02-06T09:09:05+5:302020-02-06T09:40:19+5:30

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस और जद (एस) छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले और पार्टी के टिकट पर विधानसभा उपचुनाव जीतने वाले दस विधायकों को बृहस्पतिवार को कैबिनेट विस्तार में मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

Karnataka CM BS Yediyurappa proposes names of 10 MLAs to Governor to be inducted in State Cabinet. | कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार आज, 10 मंत्रियों को मिलेगी येदियुरप्पा कैबिनेट में जगह, जानें कौन-कौन शामिल

मौजूदा समय में राज्य मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हैं। 

Highlightsकर्नाटक में गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार होना है। येदियुरप्पा कैबिनेट में 10 नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।

कर्नाटक में गुरुवार को मंत्रिमंडल विस्तार होना है। येदियुरप्पा कैबिनेट में 10 नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस और जद (एस) छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले और पार्टी के टिकट पर विधानसभा उपचुनाव जीतने वाले दस विधायकों को बृहस्पतिवार को कैबिनेट विस्तार में मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। मौजूदा समय में राज्य मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष और दिल्ली में अन्य नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद दस विधायकों को बृहस्पतिवार को मंत्री बनाने का निर्णय किया गया है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को जो शपथ लेंगे वे कांग्रेस और जद (एस) छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले विधायक हैं और दिसम्बर में हुए विधानसभा उपचुनावों में उन्होंने जीत हासिल की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस- जद (एस) छोड़कर आने वाले 11 नेताओं में से केवल अथनी के विधायक महेश कुमाथल्ली को कैबिनेट में शामिल नहीं किया जाएगा। येदियुरप्पा ने रविवार को कहा था कि छह फरवरी को 'दस और तीन' विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। 

ये मंत्री आज कैबिनेट पद की लेंगे शपथ

रमेश जारकीहोली (गोकक), बैराठी बसवराज (केआर पुरम), बीसी पाटिल (हिरेकरपुर), एसटी सोमशेखर (यशवंतपुर), आनंद बी सिंह (विजयनगर, शिवराम हेब्बर (येलापुर), के सुधाकर (चिक्कबल्लापुर), नारायण गौड़ा (कृष्णाराजापेट), श्रीमंत पाटिल (कागवाड) और के गोपालैया (महालक्ष्मी लेआउट) आज कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि गुरुवार को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर राजभवन में शपथग्रहण समारोह होगा। येदियुरप्पा ने रविवार को कहा था कि ‘‘ 10 + 3’’ विधायक छह फरवरी को शपथ ग्रहण करेंगे। उनका संकेत साफ था कि कांग्रेस-जनता दल (सेकुलर) से टूटने के बाद भाजपा के टिकट पर जीत कर विधानसभा पहुंचे 11 विधायकों में 10 को ही मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। हालांकि, पहले उन्होंने सभी को मंत्री बनाने का वादा किया था।

Web Title: Karnataka CM BS Yediyurappa proposes names of 10 MLAs to Governor to be inducted in State Cabinet.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे