कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023ः एक नवंबर को जदएस जारी करेगा 100 उम्मीदवारों की पहली सूची, ‘पंचरत्न रथ यात्रा’ की शुरुआत, जानें कुमारस्वामी ने गठबंधन पर क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 27, 2022 05:35 PM2022-10-27T17:35:26+5:302022-10-27T17:36:32+5:30

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल मई में चुनाव होने हैं।  ‘पंचरत्न रथ यात्रा’ की सांकेतिक शुरुआत से पहले मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

Karnataka Assembly Elections 2023 HD Kumaraswamy said JDS will release first list 100 candidates on November 1, 'Pancharatna Rath Yatra' begins alliance | कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023ः एक नवंबर को जदएस जारी करेगा 100 उम्मीदवारों की पहली सूची, ‘पंचरत्न रथ यात्रा’ की शुरुआत, जानें कुमारस्वामी ने गठबंधन पर क्या कहा

किसानों और मजदूरों के लिए आकर्षक योजनाएं शुरू करने का भी वादा किया।

Highlightsएचडी कुमारस्वामी ने बसावनगुडी स्थित गवी गंगदेश्वर मंदिर में लोगों को संबोधित करते हुए कई वादे भी किए।प्रत्येक ग्राम पंचायत मे 30 बिस्तरों का अस्पताल बनवाया जाएगा।किसानों और मजदूरों के लिए आकर्षक योजनाएं शुरू करने का भी वादा किया।

बेंगलुरुः जनता दल (सेकुलर) कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने 90 से 100 उम्मीदवारों की पहली सूची एक नवंबर को जारी करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी नेता एचडी कुमारस्वामी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जद(एस) विधायक दल के नेता कुमारस्वामी ने बसावनगुडी स्थित गवी गंगदेश्वर मंदिर में लोगों को संबोधित करते हुए कई वादे भी किए। वह ‘पंचरत्न रथ यात्रा’ की सांकेतिक शुरुआत से पहले मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘एक नवंबर को मैं कोलार जिले के मुलबगल स्थित कुरुदुमाले गणपति मंदिर से 90 से 100 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करूंगा जहां से ‘‘पंचरत्न रथ यात्रा’’ पूर्ण रूप से शुरू होगी।’’ कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल मई में चुनाव होने हैं।

जद(एस) के दूसरे शीर्ष नेता कुमारस्वामी ने लोगों से ‘अपना भविष्य सुधारने के लिए ’’ उनकी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी की अगली सरकार बनी तो प्रत्येक ग्राम पंचायत मे 30 बिस्तरों का अस्पताल बनवाया जाएगा और ये अस्पताल महज ढांचे नहीं होंगे बल्कि इनमें आवश्यक चिकित्सा की सुविधा होगी।

जद(एस) नेता ने सरकारी स्कूलों में मुफ्त गुणवत्ता युक्त शिक्षा, युवाओं को रोजगार, महिला सशक्तिकरण के लिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाओं, सभी को घर, किसानों और मजदूरों के लिए आकर्षक योजनाएं शुरू करने का भी वादा किया। कुमारस्वामी ने कहा कि यदि उनकी पार्टी की सरकार बनी तो वह सुनिश्चित करेगी कि किसान कर्ज के जाल में नहीं फंसे। 

Web Title: Karnataka Assembly Elections 2023 HD Kumaraswamy said JDS will release first list 100 candidates on November 1, 'Pancharatna Rath Yatra' begins alliance

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे