लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक रिजल्टः बीजेपी ने लगाया शतक, बहुमत के करीब, कांग्रेस बहुत पिछड़ी

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 15, 2018 10:11 IST

कर्नाटक के स्‍थानीय टीवी चैनल टीवी 9 के आंकड़ों की माने‌ तो कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सैकड़ा लगा चुकी है।

Open in App

बंगलुरु, 15 मईः कर्नाटक के स्‍थानीय टीवी चैनल टीवी 9 के आंकड़ों की माने‌ तो कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सैकड़ा लगा चुकी है। बीजेपी को 222 में से 100 सीटों पर आगे बताया जा रहा है। जबकि कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए 113 सीटों की जरूरत होगी। लेकिन दो सीटों पर चुनाव 28 मई को होंगे।

दूसरी ओर टीवी 9 के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस और बीजेपी में भारी अंतर आ गया है। कांग्रेस अब महज 55 सीटों पर ही आगे है।

हालांकि वोट शेयर के मामले में कांग्रेस और बीजेपी में बिल्कुल अंतर नहीं है। कांग्रेस को करीब 41 फीसदी वोट मिलते नजर आ रहे हैं। बीजेपी को भी 41 प्रतिशत वोट ही मिलते नजर आ रहे हैं। जबकि जेडीएस 12 फीसदी वोट तक ही सीमित होते नजर आ रही है। (जरूर पढ़ेंः Karnataka Result 2018 LIVE: चुनाव आयोग के अनुसार 58 सीटों पर बीजेपी, 27 सीटों पर कांग्रेस, 24 सीटों पर जेडीएस आगे)

साल 2013 के चुनाव परिणामों पर एक नजर डालें तो पाएंगे कि तब कांग्रेस को महज 36.6 फीसदी वोट पर ही 122 सीटें जीतने में सफल हो गई थी। जबकि बीजेपी को महज 19.9 फीसदी वोट मिले। इस लिहाज से बीजेपी कर्नाटक में मजबूत हुई है। जबकि साल 2013 में करीब 19 फीसदी वोट शेयर करने वाली जेडीएस प्रदेश में कमजोर होती दिख रही है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव