लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: बीजेपी प्रत्याशी का निधन, सीट पर चुनाव टला

By भाषा | Updated: May 5, 2018 03:29 IST

बीजेपी के मौजूदा विधायक और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बी एन विजय कुमार का दिल का दौरा पड़ने से आज तड़के यहां एक अस्पताल में निधन हो गया।

Open in App

बेंगलुरू, 5 मई: बीजेपी के मौजूदा विधायक और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बी एन विजय कुमार का दिल का दौरा पड़ने से आज तड़के यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। कुमार के निधन के कारण उनके विधानसभा क्षेत्र , जयनगर के लिए चुनाव फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। 

प्रदेश मेंबीजेपी के संयुक्त प्रवक्ता एस प्रकाश ने ‘ पीटीआई - भाषा ’ को बताया कि विजय 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार थे। वह जयनगर निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी रैली के दौरान बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल ‘ जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी ’ में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें बचाने के कोशिशें नाकाम रहीं। 

विजय कुमार की उम्र 59 वर्ष थी और वह जयनगर से दो बार विधायक रहे हैं। उन्होंने शादी नहीं की थी। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार , जयनगर सीट पर चुनावी प्रक्रिया स्थगित की जाती है। नये सिरे से मतदान की तारीख घोषित की जाएगी। 

कर्नाटक में 12 मई को मतदान होना है। कुमार के निधन पर शोक जताते हुए केन्द्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री अनंत कुमार मीडिया के सामने भावुक हो गए । मुख्यमंत्री सिद्धरमैय्या ने भी कुमार के निधन पर शोक जताया है। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHaryana Polls 2024: भाजपा ने मुख्यमंत्री और सात अन्य के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागियों को किया निष्कासित, देखें लिस्ट

भारतब्लॉग: एक राष्ट्र, एक चुनाव की संकल्पना पर आगे बढ़ना जरूरी

भारतहरियाणा का हो रहा परिवर्तन: कैसे भाजपा के शासन ने भ्रष्टाचार को खत्म किया और योग्यता को दिया बढ़ावा

भारतबीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की राज्यसभा सीटें बढ़कर 115 हुईं, 96 पर पार्टी अकेली सबसे बड़ी

भारतकांग्रेस शासित राज्यों में पुरानी पेंशन योजना क्यों नहीं? 'यू-टर्न' तंज पर बीजेपी का पलटवार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील