कर्नाटक: 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, भीषण हादसे में आठ की मौत, 20 से अधिक घायल

By विशाल कुमार | Published: March 19, 2022 11:16 AM2022-03-19T11:16:15+5:302022-03-19T13:43:23+5:30

एक वीडियो में बस को उसके अंदर फंसे कुछ यात्रियों के साथ पलटते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खो देने के बाद 60 यात्रियों को ले जा रही बस पलट गई।

karnataka 60 passengers bus overturned eight dead more than 20 injured | कर्नाटक: 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, भीषण हादसे में आठ की मौत, 20 से अधिक घायल

कर्नाटक: 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, भीषण हादसे में आठ की मौत, 20 से अधिक घायल

Highlightsकर्नाटक के तुमकुर जिले में शनिवार सुबह बस पलटने से हुआ भीषण हादसा।कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

बेंगलुरु:कर्नाटक के तुमकुर जिले में शनिवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में एक निजी बस के पलट जाने के कारण कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, एक वीडियो में बस को उसके अंदर फंसे कुछ यात्रियों के साथ पलटते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि चालक द्वारा वाहन पर से नियंत्रण खो देने के बाद 60 यात्रियों को ले जा रही बस पलट गई।

 

घायलों को तुमकुरू और पावागड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दो छात्र भी शामिल हैं। उनके शवों को पावागड़ा अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह हादसा संभवत: तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण हुआ है। पुलिस इसकी विस्तृत जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसमें ज्यादातर छात्र भी यात्रा कर रहे थे।

Web Title: karnataka 60 passengers bus overturned eight dead more than 20 injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे