लाइव न्यूज़ :

कारगिल विजय दिवसः कुछ लोग कभी सबक नहीं लेते हैं उनमें पाकिस्तान भीः नरावने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2019 15:25 IST

पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (जीओसी-इन-सी) नरावने ने कहा कि सेना किसी भी परिस्थिति के लिये तैयार है। उन्होंने कहा, ‘‘(कारगिल) विजय के 20 साल पूरा होने के अवसर पर हम देश की रक्षा और सम्प्रभुता की सुरक्षा के लिये अपने आपको एक फिर समर्पित कर रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देकारगिल दिवस पर शुक्रवार को राज्यसभा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने करगिल दिवस का जिक्र किया।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने करगिल युद्ध के विजय के 20 साल पूरा करने के मौके पर शुक्रवार को जवानों के शौर्य एवं बलिदान को याद किया।

पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एम एम नरावने ने शुक्रवार को कहा कि कारगिल में ‘‘जबरदस्त हार’’ के बावजूद ऐसा लगता नहीं है कि पाकिस्तान ने इससे कोई सबक लिया है क्योंकि वह लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है।

पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (जीओसी-इन-सी) नरावने ने कहा कि सेना किसी भी परिस्थिति के लिये तैयार है। उन्होंने कहा, ‘‘(कारगिल) विजय के 20 साल पूरा होने के अवसर पर हम देश की रक्षा और सम्प्रभुता की सुरक्षा के लिये अपने आपको एक फिर समर्पित कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग कभी सबक नहीं लेते हैं, आपको उन्हें तब तक सबक सिखाते रहना पड़ता है, जब तक कि वे सबक सीख नहीं लेते। कारगिल में जबरदस्त हार के बावजूद देश का पश्चिमी पड़ोसी बेकार के विवादों में शामिल रहता है और लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन कर रहा है।’’

‘कारगिल दिवस’ के अवसर पर उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘जितनी जल्दी वे इसे खत्म करेंगे, उतनी जल्दी सबका विकास होगा।’’ नरावने को अगला वाइस चीफ आफ आर्मी नियुक्त किया गया है। जीओसी-इन-सी ने 1999 के कारगिल युद्ध में अपना जीवन बलिदान करने वाले सैनिकों को यहां पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम में आयोजित एक कार्यक्रम में पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस कार्यक्रम में पूर्व वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) अरुप राहा, नौसेना ऑफिसर इन-चार्ज, बंगाल क्षेत्र, कमोडोर सुप्रभो डे एवं सशस्त्र बल के अन्य सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मियों ने हिस्सा लिया।

कारगिल दिवस पर रास में दी गई शहीदों को श्रद्धांजलि

कारगिल दिवस पर शुक्रवार को राज्यसभा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने करगिल दिवस का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 1999 में भारतीय जवानों ने अभूतपूर्व शौर्य का परिचय देते हुए कारगिल की पहाड़ियों पर से शत्रु को पीछे खदेड़ दिया और अपना कब्जा पुन: स्थापित किया।

नायडू ने कहा कि देश इन जवानों का सर्वोच्च बलिदान कभी भुला नहीं सकेगा। इसके बाद सदस्यों ने करगिल युद्ध के शहीदों के सम्मान में कुछ पलों का मौन रखा। 

प्रियंका ने करगिल विजय दिवस पर जवानों के शौर्य और बलिदान को याद किया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने करगिल युद्ध के विजय के 20 साल पूरा करने के मौके पर शुक्रवार को जवानों के शौर्य एवं बलिदान को याद किया। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जो अपने बलिदान से हमारा ध्वज बुलंद बनाए रखते हैं, जो आजादी के लिए लड़ते हैं, जो हमारी संप्रभुता के लिए लड़ते हैं और इन सबसे आगे वे भारत के लिए खड़े रहते हैं उनको कभी नहीं भूला जा सकता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो करगिल में लड़े और हमारे लिए अपने प्राण न्यौछावर किए उनको नमन। ’’ 

टॅग्स :कारगिल विजय दिवसभारतीय संसदप्रियंका गांधीएम. वेकैंया नायडूभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील