कर्नाटक नहीं हारे तो BJP वाले लोकतंत्र को नष्ट कर देंगेः खड़गे

By भाषा | Updated: May 8, 2018 15:40 IST2018-05-08T13:20:24+5:302018-05-08T15:40:08+5:30

कर्नाटक चुनाव 2018ः खड़गे का मानना है कि इस चुनाव से भारतीय जनता पार्टी को संदेश मिलेगा कि आरएसएस की सलाह पर राजग की अगुवाई वाली पार्टियां जो भी कर रही हैं, लोग उसे स्वीकार नहीं करेंगे।

Karanataka Election 2018: mallikarjun kharge attackes BJP RSS | कर्नाटक नहीं हारे तो BJP वाले लोकतंत्र को नष्ट कर देंगेः खड़गे

Karnataka Assembly Election 2018 | कर्नाटक विधानसभा चुनाव

कलबुर्गी, 8 मई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एन मल्लिकार्जुन खड़गे का दावा है कि 12 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम भाजपा को अपना तौर - तरीका बदलने का एक पाठ पढ़ाएगा।

उनका मानना है कि इस चुनाव से भारतीय जनता पार्टी को संदेश मिलेगा कि आरएसएस की सलाह पर राजग की अगुवाई वाली पार्टियां जो भी कर रही हैं, लोग उसे स्वीकार नहीं करेंगे।

हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि इस चुनाव में कांग्रेस का मुद्दा विकास के इर्द - गिर्द सिमटा हुआ है लेकिन यह राष्ट्रीय स्व्यं सेवक संघ और भाजपा के खिलाफ एक ‘वैचारिक लड़ाई ’ भी है जिसे लोगों का समर्थन मिल रहा है।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता खड़गे ने आरोप लगाया , ‘‘वे ( आरएसएस - भाजपा ) अपना एजेंडा लागू कर रहे हैं। विशेषकर कमजोर वर्ग, अल्पसंख्यक और गरीब तबका भाजपा और आरएसएस समर्थित सरकार के तहत असुरक्षित महसूस कर रहा है। ’’ उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव ना केवल राज्य हित के लिए बल्कि राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में भी ‘ बहुत महत्वपूर्ण ’ है। (जरूर पढ़ें‌: कर्नाटक: सोनिया गांधी दो साल बाद करेंगी चुनाव प्रचार, राहुल गांधी भी करेंगे रैली)

खड़गे ने ‘पीटीआई भाषा ’ को बताया , ‘‘अगर आप भाजपा को यहां ( कर्नाटक ) शिकस्त नहीं देते हैं तो निश्चित रूप से वे लोकतंत्र को नष्ट कर देंगे। वे संविधान में बहुत कुछ बदलने और अल्पसंख्यकों के खिलाफ ‘हिंदुत्व ’ की भी बात कर रहे हैं। (भाजपा के) इन तर्कों को लोग स्वीकार नहीं करेंगे। ’’ 

कुछ चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में त्रिशंकु विधानसभा की आशंका जताते जाने पर उन्होंने कहा कि इन सर्वेक्षणों का अनुमान उनके संदर्भ के शर्तों और उनके अपने मानकों पर निर्भर करता है।

खड़गे ने कहा कि कर्नाटक विकास , कानून और व्यवस्था , निवेश और रोजगार देने के मोर्चे पर ‘ आगे ’ है और ऐसे में सत्तारूढ़ पाटी कांग्रेस चुनाव में भी आगे रहेगी। उन्होंने भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार पर चुनावी वादों को पूरा नहीं करने का भी आरोप लगाया। (जरूर पढ़ेंः चुनाव स्पेशल: क्या बीएस येदियुरप्पा के कारण कर्नाटक हार जाएगी बीजेपी?)

उन्होंने कहा , ‘‘यह चुनाव उन्हें तरीका बदलने और संवैधानिक व्यवस्था के तहत काम करने का पाठ पढ़ाएगा।’’ खड़गे ने विश्वास जताया, ‘‘मुझे नहीं लगता कि जनता हमें निराश करेगी।’’ 

Web Title: Karanataka Election 2018: mallikarjun kharge attackes BJP RSS

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे