दर्दनाक हादसाः ढाबे पर खाना खा रहे कांवड़ियों को ट्रक ने रौंदा, 7 की मौत, 1 की हालत नाजुक

By अनिल शर्मा | Published: July 23, 2022 07:03 AM2022-07-23T07:03:34+5:302022-07-23T07:21:52+5:30

आगरा जोन के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया कि वाहन और ड्राइवर के बारे में जानकारी मिली है और बहुत जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा।

Kanwar devotees mowed down by a truck in Hathras district 7 killed | दर्दनाक हादसाः ढाबे पर खाना खा रहे कांवड़ियों को ट्रक ने रौंदा, 7 की मौत, 1 की हालत नाजुक

दर्दनाक हादसाः ढाबे पर खाना खा रहे कांवड़ियों को ट्रक ने रौंदा, 7 की मौत, 1 की हालत नाजुक

Highlightsहादसे आज सुबह 2.15 बजे हुआकांवड़िए हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थेआगरा-अलीगढ़ हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने रुके थे

हाथरसः उत्तर प्रदेश के हाथरस में शनिवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर एक ट्रक की चपेट में आने से 7 कांवडियों की मृत्यु हुई। ये हादसा तब हुआ जब कांवड़िए एक ढाबे पर खाना खा रहे थे। पुलिस को एक कांवडिया ने बताया, "हम ढाबे पर खाना खा रहे थे तब एक ट्रक चालक ने ट्रक चढ़ा दिया।

हादसे में सभी कांवड़िए घायल हो गए। वहीं 5 की मौत मौके पर हो गई। दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक की अभी भी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में 7-8 लोग घायल हुए हैं। यह लोग ग्वालियर जा रहे थे। घटना शनिवार तड़के 2 बजकर 15 मिनट पर घटित हुई।

  हाथरस, आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया कि कांवडियों का एक जत्था हरिद्वार से ग्वालियर वापस जा रहा था। दुर्घटना में 7 कांवडियों की मृत्यु हुई है और एक की स्थिति नाजुक है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। राजीव कृष्ण ने बताया कि वाहन और ड्राइवर के बारे में जानकारी मिली है और बहुत जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा।

Web Title: Kanwar devotees mowed down by a truck in Hathras district 7 killed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे