लाइव न्यूज़ :

बिहार: CAA-NRC के खिलाफ कन्हैया ने दरभंगा में कहा - “देश भड़काओ और ध्यान भटकाओ” एजेंडा नहीं चलेगा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2020 12:50 IST

इन दिनों कन्हैया कुमार सीएए व एनआरसी के खिलाफ पूरे राज्य में जन-गण-मण यात्रा निकाल कर लोगों को 29 फरवरी को पटना आने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सारण जिले में शनिवार को भाकपा नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर पथराव किया गया था।कन्हैया के यात्रा में हजारों की भीड़ जमा हो रही है।

जन-गण-मन यात्रा का क़ाफ़िला मंगलवार को दरभंगा पंहुचा। देश भर में छात्रों पर लाठियाँ बरसाने वाली और युवाओं की समस्याओं की लगातार अनदेखी करने वाली सरकार ये जान ले कि उनका CAA-NRC-NPR का “देश भड़काओ और ध्यान भटकाओ” एजेंडा युवा सफल नहीं होने देंगे।

इसके अलावा, कन्हैया ने यहां नारा दिया कि सबको शिक्षा, सबको काम, वरना होगी नींद हराम। इस रैली में कुमार ने अमित शाह व नरेंद्र मोदी पर भी जमकर हमला बोला है। 

बता दें कि दरभंगा जिले में भी तीन जनसभाओं का आयोजन हुआ। जाले, अलीनगर और राज मैदान में कुमार ने कहा कि देश का संविधान बचाने के लिए हमें अपनी आवाज बुलन्द करके एक स्वर में कहना होगा कि गांधी के देश में गोडसेवादियों की नफरत फैलाकर ग़रीबों को लूटने की नीतियाँ नहीं चलेंगी।

बता दें कि बिहार के सारण जिले में शनिवार को भाकपा नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर पथराव किया गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी थीं।

पुलिस ने बताया था कि यह घटना उस वक्त हुई, जब काफिला कोपा बाजार में छपरा-सीवान मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। सूत्रों ने बताया कि 20-25 युवकों ने काफिले पर पथराव किया था।

कोपा के थाना प्रभारी शिवनाथ राम ने कहा कि घटना में कन्हैया कुमार को कोई चोट नहीं आयी। हालांकि, काफिले में शामिल एक वाहन की खिड़की के कांच टूट गए थे। उन्होंने कहा कि हमले के पीछे किसका हाथ है, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है। उन्होंने यह भी कहा था कि हमलावर मौके से भागने में सफल रहे।

टॅग्स :कन्हैया कुमारबिहारनागरिकता संशोधन कानूननरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे