हिमाचल के कांगड़ा जिले में भूकंप के झटके, 3.1 रिक्टर मापा गया पैमाना

By भाषा | Published: July 31, 2018 10:19 AM2018-07-31T10:19:14+5:302018-07-31T10:19:14+5:30

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कल देर रात भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 दर्ज की गयी।

kangra earthquake in kangra himachal pradesh | हिमाचल के कांगड़ा जिले में भूकंप के झटके, 3.1 रिक्टर मापा गया पैमाना

earthquake

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कल देर रात भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 दर्ज की गयी। मौसम विभाग के मुताबिक, कांगड़ा जिले और आसपास के क्षेत्रों में रात बज कर अठारह मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया।

हालांकि, जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। जबकि विभाग ने बताया कि भूकंप का अधिकेन्द्र कांगड़ा जिले में करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था।

कांगड़ा में एक सप्ताह के भीतर यह तीसरा भूकंप का झटका महसूस किया गया। कांगड़ा में क्रमश: 25 और 27 जुलाई को क्रमश: 2.9 और 3.8 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था।

इससे पहले 27 जुलाई को कांगड़ा जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। खबर के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 आंकी गई थी।  ये भूकंप शुक्रवार दोपहर करीब एक बजकर 42 मिनट पर आया जोकि जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई थी। कहा जा रहा है कि भूकंप महसूस होने के बाद  लोग घरों के बाहर निकल आए थे।

कांगड़ा जनपद में बुधवार को भूकंप के हल्के झटके अनुभव किए गए। भारतीय समयानुसार शाम 6 बजकर 52 मिनट व 12 सैकेंड पर आए भूकंप के झटकों के दौरान किसी प्रकार के जानमाल की हानि की सूचना नहीं है। 

Web Title: kangra earthquake in kangra himachal pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे