कमलनाथ के बेटे ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा से ज्यादा भीड़ मेरी रैली में, भाजपा ने वीडियो ट्वीट कर राहुल गांधी पर किया कटाक्ष

By मनाली रस्तोगी | Published: December 20, 2022 01:08 PM2022-12-20T13:08:46+5:302022-12-20T13:09:55+5:30

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्विटर पर कमलनाथ के बेटे की रैली का वीडियो साझा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा।

Kamal Nath’s son says More crowd in my rally than in Rahul Gandhi’s Bharat Jodo Yatra | कमलनाथ के बेटे ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा से ज्यादा भीड़ मेरी रैली में, भाजपा ने वीडियो ट्वीट कर राहुल गांधी पर किया कटाक्ष

कमलनाथ के बेटे ने कहा- भारत जोड़ो यात्रा से ज्यादा भीड़ मेरी रैली में, भाजपा ने वीडियो ट्वीट कर राहुल गांधी पर किया कटाक्ष

Highlightsकांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने कहा कि उनकी रैली में भारत जोड़ो यात्रा की तुलना में अधिक भीड़ थी।उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो ये बयान देते हुए नजर आ रहे हैं।यही नहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने भी नकुल नाथ की इस वीडियो को साझा किया है।

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने कहा कि उनकी रैली में भारत जोड़ो यात्रा की तुलना में अधिक भीड़ थी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो ये बयान देते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने भी नकुल नाथ की इस वीडियो को साझा किया है। 

वीडियो में नकुल नाथ को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि उनकी रैली में जनता की उपस्थिति राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से अधिक थी। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य नकुल ने परासिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये बयान दिया। कांग्रेस सांसद ने हाल ही में मध्य प्रदेश के बरकुही से परासिया तक 7 किलोमीटर लंबा मार्च निकाला था। 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे नकुल नाथ के भाषण का वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गांधी पर कटाक्ष किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से ज्यादा भीड़ मेरी उपयात्रा में थी: नकुल नाथ। जब कांग्रेस के नेता उन्हें नेता नहीं मानते तो अन्य सहयोगी और भारत उन्हें कैसे गंभीरता से लेंगे?"

Web Title: Kamal Nath’s son says More crowd in my rally than in Rahul Gandhi’s Bharat Jodo Yatra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे