शिवराज सिंह चौहान ने CM से पूछा, कमलनाथ बताएं मध्यप्रदेश में कितने माफिया हैं, सूची करें जारी 

By भाषा | Published: January 24, 2020 08:17 PM2020-01-24T20:17:08+5:302020-01-24T20:17:08+5:30

भाजपा ने प्रदेश सरकार द्वारा माफिया मुक्त मध्यप्रदेश अभियान के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ भाजपा ने आज समूचे मध्यप्रदेश में राज्य व्यापी आंदोलन करके हर जिले में कलेक्ट्रेट का घेराव किया। 

Kamal Nath Tell how many mafia are there in Madhya Pradesh, release list says Shivraj singh Chauhan | शिवराज सिंह चौहान ने CM से पूछा, कमलनाथ बताएं मध्यप्रदेश में कितने माफिया हैं, सूची करें जारी 

File Photo

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार पर माफिया मुक्त मध्यप्रदेश अभियान के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि कमलनाथ बताएं कि मध्यप्रदेश में कुल कितने माफिया हैं और उनकी सूची सार्वजनिक करें। 

भाजपा ने प्रदेश सरकार द्वारा माफिया मुक्त मध्यप्रदेश अभियान के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ भाजपा ने आज समूचे मध्यप्रदेश में राज्य व्यापी आंदोलन करके हर जिले में कलेक्ट्रेट का घेराव किया। 

इसके तहत भोपाल में आंदोलन कर रहे चौहान ने सभास्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कमलनाथ बताएं कि मध्यप्रदेश में हत्या, चोरी, डकैती, बलात्कार एवं अपहरण करने वाले कुल कितने माफिया हैं। उनकी सूची सार्वजनिक करें।’’ उन्होंने कहा कि इसके अलावा वह (कमलनाथ) यह भी बताएं कि उन्होंने क्या संघटित अपराध किया है। 

चौहान ने कहा, ‘‘यदि वह ऐसा करते हैं तो भाजपा भी माफिया को खत्म करने में उनकी सहायता करेगी। किसी माफिया को हम नहीं छोड़ेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कमलनाथ की सरकार प्रदेश में शराब की उप दुकानें खोलना चाहती है, लेकिन हम शराब की कोई उप दुकान नहीं खुलने देंगे। भाजपा की महिला कार्यकर्ता इन उप दुकानों को खोलने से रोकने के लिए डंडा लेकर तैयार रहेंगी।’’ 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस की प्रदेश सरकार माफिया के नाम पर सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। लेकिन जब हम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से आपातकाल में नहीं डरे थे, तो अब हम कमलनाथ सरकार से क्यों डरेंगे।’’

Web Title: Kamal Nath Tell how many mafia are there in Madhya Pradesh, release list says Shivraj singh Chauhan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे