लाइव न्यूज़ :

अल्पमत की सरकार वाले आरोप पर कमलनाथ का BJP को जवाब, मतदान सिर्फ एक विधेयक पर मतदान नहीं है, बल्कि बहुमत सिद्ध का मतदान है

By भाषा | Updated: July 25, 2019 03:03 IST

बुधवार शाम को विधानसभा में दंड विधि (मध्य प्रदेश संशोधन) विधेयक 2019 पर बसपा विधायक संजीव सिंह द्वारा मांगे गये मत विभाजन के दौरान भाजपा के दो सदस्यों सहित कुल 122 विधायकों ने सत्तारूढ़ कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ ने कहा कि भाजपा के दो विधायक नारायण त्रिपाठी व शरद कोल ने हमारे पक्ष में मतदान किया है। हम उनका स्वागत करते हैं। कमलनाथ ने बताया, ‘‘मैंने सोच लिया कि हम बहुमत सिद्ध कर देंगे ताकि दूध का दूध और पानी का पानी अलग हो जाए।’’

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि बुधवार को हुए एक विधेयक पर मतदान सिर्फ एक विधेयक पर मतदान नहीं है, बल्कि यह मेरी सरकार द्वारा बहुमत सिद्ध का मतदान है। गौरतलब है कि आज इस विधेयक पर मतदान के दौरान भाजपा के दो विधायकों ने कमलनाथ की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार का साथ दिया और विधेयक के पक्ष में मतदान किया।

कमलनाथ ने विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, ‘‘पिछले 6 माह से भाजपा रोज कहती रही कि हमारी सरकार अल्पमत की सरकार है। आज जाने वाली है, कल जाने वाली है। ऐसा वो रोज़ कहती थी।’’ उन्होंने कहा कि आज भी सुबह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि हमें इशारा मिल जाए तो हम आज सरकार गिरा दे। मैंने उन्हें उसी समय विश्वास प्रस्ताव के लिए आमंत्रित किया, लेकिन उन्होंने मेरा प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। कमलनाथ ने बताया, ‘‘मैंने सोच लिया कि हम बहुमत सिद्ध कर देंगे ताकि दूध का दूध और पानी का पानी अलग हो जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज हुआ मतदान सिर्फ एक विधेयक पर मतदान नहीं है। यह बहुमत सिद्ध का मतदान है।’ कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के दो विधायक नारायण त्रिपाठी व शरद कोल ने हमारे पक्ष में मतदान किया है। हम उनका स्वागत करते हैं। उन्होंने आत्मा की आवाज सुनी। आज हमें 122 विधायकों का समर्थन प्राप्त हो गया है। हमने अपना बहुमत सिद्ध कर दिखाया। उन्होंने कहा कि यह (भाजपा नेता) कहते थे, उनके (कांग्रेस के) 8-10 विधायक हमारे साथ हैं, पर आज दिखे तो नहीं। आज हमने अपना बहुमत सिद्ध कर दिया है।

मालूम हो कि बुधवार शाम को विधानसभा में दंड विधि (मध्य प्रदेश संशोधन) विधेयक 2019 पर बसपा विधायक संजीव सिंह द्वारा मांगे गये मत विभाजन के दौरान भाजपा के दो सदस्यों सहित कुल 122 विधायकों ने सत्तारूढ़ कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया था।

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया