लाइव न्यूज़ :

CAB 2019: कमल हासन ने कहा- यह संविधान के साथ विश्वासघात है, मोदी सरकार कर रही है अपराध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2019 17:08 IST

कमल हासन ने CAB 2019 की आलोचना करते हुए कहा कि दोषरहित संविधान में बदलाव की कोशिश करना अपराध है।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता संशोधन विधेयक 2019 सोमवार को लोकसभा में पारित हुआ था।केंद्रीय अमित शाह ने बुधवार को CAB 2019 को राज्यसभा में पेश किया।कमल हासन ने इस विधेयक को संविधान से विश्वासघात बताया है।

फिल्म अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बुधवार को राज्यसभा में पेश किये गये नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 (CAB 2019) की आलोचना की है। कमल हासन ने कहा कि यह विधेयक स्वस्थ आदमी की सर्जरी करने जैसा है। 

कमल हासन ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा,  "संविधान में अगर कोई त्रुटि हो तो उसमें संशोधन करना हमारा दायित्व है लेकिन दोषरहित संविधान में बदलाव करने की कोशिश करने उससे विश्वासघात है। केंद्र सरकार का प्रस्तावित विधेयक किसी स्वस्थ आदमी की सर्जरी करने जैसा अपराध है। ऐसी कोशिश करके नाकाम हो जाने वाले फिर से वही प्रयास कर रहे हैं।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 पेश किया जिसे सदन में संस्तुति मिल गयी। अमित शाह ने बुधवार को राज्यसभा में यह विधेयक पेश किया है जिसपर उच्च सदन में बहस जारी है। 

असदुद्दीन ओवैसी ने की CAB 2019 की आलोचना

AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पेश किये गये नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 की अलोचना करते हुए इसे देश के मुसलमानों को अलग-थलग करने की साजिश बताया।

लोकमत के कार्यक्रम में शिरकत करते हुए ओवैसी ने कहा कि बीजेपी देश में दूसरा जिन्ना पैदा करना चाहती है। ओवैसी ने इस विधेयक की आलोचना करते हुए कहा कि यह विधेयक अपना मौजूदा प्रारूप में संविधान के अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 20 का उल्लंघन करता है।

ओवैसी ने कहा कि वो केंद्र सरकार के इस विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर करेंगे।  

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019अमित शाहकमल हासनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए