10 जून प्रयागराज हिंसा: मास्टरमाइंड जावेद पंप की पत्नी परवीन फातिमा की याचिका पर आज होगी सुनवाई, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Published: June 27, 2022 07:44 AM2022-06-27T07:44:24+5:302022-06-27T07:51:32+5:30

याचिका में परवीन फातिमा ने कहा है कि जब तक सरकार उन्हें नया घर नहीं बना कर देती है, उन्हें सरकारी अवास दिया जाए।

June 10 Prayagraj Violence Hearing petition Parveen Fatima wife mastermind Javed Pump held today allahabad high court | 10 जून प्रयागराज हिंसा: मास्टरमाइंड जावेद पंप की पत्नी परवीन फातिमा की याचिका पर आज होगी सुनवाई, जानें पूरा मामला

10 जून प्रयागराज हिंसा: मास्टरमाइंड जावेद पंप की पत्नी परवीन फातिमा की याचिका पर आज होगी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Highlightsआज जावेद पंप की पत्नी परवीन फातिमा की याचिका पर सुनवाई होगी। इसमें सरकार द्वारा ध्वस्तीकरण के कार्रवाई को गलत बताया गया है। ऐसे में इस याचिका में उचित मुआवजे की मांग के साथ दोषी अफसर पर कार्रवाई की बात कही गई है।

लखनऊ: प्रयागराज में मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप की पत्नी परवीन फातिमा की याचिका पर आज सुनवाई होगी। यह वहीं जावेद पम्प हैं जिन पर 10 जून को जुमे के नमाज के बाद हिंसा के पीछे का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है और ऐसे में उनकी गिरफ्तारी भी हुई है जो फिलहाल देवरिया जेल में बन्द है। इस याचिका में परवीन फातिमा ने यूपी सरकार द्वारा मकान ध्वस्तीकरण के कार्रवाई को गलत बताया और इसको इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है। बताया जा रहा है कि इस याचिका पर सुनवाई आज सुबह 11 बजे होगी। 

परवीन फातिमा ने याचिका में क्या मांग की है

परवीन फातिमा द्वारा दाखिल याचिका की सुनवाई जस्टिस सुनीता अग्रवाल और जस्टिस विक्रम डी चौहान की खंडपीठ द्वारा होगी। अपनी याचिका में परवीन फातिमा ने कहा है कि यह ध्वस्तीकरण कानून के खिलाफ जाकर किया गया है क्योंकि यह मकान उनके नाम से है, उनके पति के नाम से नहीं है। उन्होंने अपनी याचिका में मुआवजे की बात कही है और अवैध कार्रवाई करने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। 

दोबारा घर बनवा कर देने की मांग की

याचिका में यह भी कहा गया है कि सरकार उन्हें दोबारा घर बना कर दें और जब तक घर नहीं बन जाता है उन्हें सरकारी आवास दें। उन्होंने उनको और उनकी बेटी को दो दिन तक सिविल लाइन स्थित महिला पुलिस थाने में अवैध तरीके से हिरासत में रखने की भी शिकायत की है। आपको बता दें कि यह याचिका परवीन फातिमा व बेटी सुमैया की तरफ से 21 जून को दाखिल की गई है।

परवीन फातिमा का कहना है कि यह घर उनके नाम से है और इसे उनके पति ने गिफ्ट के तौर पर उन्हें दिया। ऐसे में घर के गिराए जाने पर वे उचित मुआवजे की मांग के साथ दोषी अफसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। 

देवरिया जेल में बन्द है जावेद

आपको बता दें कि पुलिस ने 10 जून वाले हिंसा के पीछे जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप को मास्टमाइंड बताया है। इस आरोप में उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है जो अभी देवरिया जेल में है। वहीं इस मामले में पुलिस ने अब तक 80 से ज्यादा लोग नामजद और 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में कई और लोगों को गिरफ्तार भी किया है। 
 

Web Title: June 10 Prayagraj Violence Hearing petition Parveen Fatima wife mastermind Javed Pump held today allahabad high court

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे