लाइव न्यूज़ :

जूना अखाड़े ने 60 महिला नागा सन्यासियों को दीक्षा दी

By भाषा | Updated: January 30, 2019 22:25 IST

जूना अखाड़े की महामंत्री शैलजा देवी ने बताया कि किसी भी पुरूष या महिला को नागा संन्यासी बनने से पहले उसे साधु का जीवन व्यतीत करना पड़ता है।

Open in App

दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मेले कुम्भ में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा ने बुधवार को 60 महिला नागा सन्यासियों को दीक्षा दी।

एक संत ने बताया कि अखाड़े के साधु-महात्मा महिला के घर और उसके पिछले जीवन के बारे में जांच पड़ताल करते हैं और इन सबके बाद गुरू के इस बात से संतुष्ट होने पर कि अमुक महिला ब्रह्मचर्य का पालन कर सकती है तभी उसे दीक्षा दी जाती है।

नागा साधुओं के अखाड़ों में महिला सन्यासियों की एक खास पहचान होती है और ये महिला साधु पुरूष नागाओं की तरह नग्न रहने के बजाए एक गेरूआ वस्त्र लपेटे रहती हैं। महिला नागा सन्यासियों को बिना वस्त्रों के शाही स्नान करना वर्जित रहता है।

जूना अखाड़े की महामंत्री शैलजा देवी ने बताया कि किसी भी पुरूष या महिला को नागा संन्यासी बनने से पहले उसे साधु का जीवन व्यतीत करना पड़ता है। लम्बे समय के बाद कई पड़ाव पार करने के बाद उन्हें नागा सन्यांसी बनने की दीक्षा दी जाती है।

उन्होंने बताया कि सन्यास लेने वाली सन्यासिनियों को उनके इच्छा के अनुसार अखाड़ा चुनना होता है और उसी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर उन्हें दीक्षा देते हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘पूर्व में सन्यांस धारण किये महिलाओं सन्यासियों को पूरे विधि-विधान से अखाडो की परंपरा के अनुसार उनका मुंडन कराया गया और फिर उन्हें गोमूत्र, दही, भस्म, गोबर,चंदन और हल्दी दशविधि से स्नान कराया गया। उसके बाद गंगा में स्नान कराया गया। इस स्नान के बाद उनके सारे पाप धुल जाते हैं। ये सभी अब आजीवन एक समय भोजन ग्रहण करेंगी और जमीन पर सोएंगी।’’ उन्होंने बताया कि अब रात में विजया हवन संस्कार होगा। इसके बाद तीन चरण की प्रक्रिया से गुजरने के बाद मौनी अमावश्या को इनका पहला शाही स्नान होगा।

उल्लेखनीय है कि जूना अखाड़े में गत रविवार को 1100 नागा सन्यासियों को दीक्षा दी गयी थी।

टॅग्स :कुम्भ मेला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVideo: कुंभ मेला फेम मोनालिसा ने परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी, पुलिस से मांगी थी मदद

पूजा पाठत्रयंबकेश्वर-नासिक 2027 सिंहस्थ कुंभ मेलाः पुरोहित-कनिष्ठ सहायक पुरोहित पाठ्यक्रम शुरू, हर वर्ग सदस्य कर सकते कोर्स?, जानिए योग्यता और आयु सीमा

पूजा पाठHaridwar Ardh Kumbh 2027: अखाड़ा परिषद ने शाही स्नान का कार्यक्रम घोषित किया, तैयारियां जारी

पूजा पाठKumbh Mela: प्रयागराज के बाद अब कहां और कब लगेगा कुंभ मेला? जानें यहां

भारतNashik Simhastha Kumbh Mela 2027: एआई से भीड़ को कंट्रोल करेंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस?, नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले को लेकर बुलाई बैठक

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी