बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह को भेजा समन, जानिए किस मामले पर पार्टी हुई सख्त

By पल्लवी कुमारी | Published: February 15, 2020 01:00 PM2020-02-15T13:00:40+5:302020-02-15T13:00:40+5:30

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा समन मिलने पर फिलहाल गिरिराज सिंह ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

JP Nadda summons Giriraj Singh over his recent controversial remarks | बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह को भेजा समन, जानिए किस मामले पर पार्टी हुई सख्त

गिरिराज सिंह और जेपी नड्डा (फाइल फोटो)

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नोटिस जारी किया है। जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह को पिछले दिनों दिए एक विवादित भाषण को लेकर नोटिस भेजा है और जवाब मांगा है। गिरिराज सिंह अक्सर ही विवादित बयान देते रहते हैं। दिल्ली चुनाव-2020 के वक्त गिरिराज सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान कई विवादित बयान दिए थे। जिसको लेकर विपक्ष ने गिरिराज सिंह की आलोचना भी की थी। जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह को तलब किया है। गिरिराज सिंह ने दिए उनके बयानों पर जवाब मांगा जाएगा।  

पढ़ें, दिल्ली चुनाव के आस-पास गिरिराज सिंह द्वारा दिया विवादित बयान

शाहीन बाग को लेकर गिरिराज ने कहा था कि यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है।

वहीं  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अपने एक अन्य बयान में गिरिराज सिंह ने कहा था, देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। हाफिज सईद समेत बड़े-बड़े आतंकवादी, ये सारे यहीं से निकलते हैं।

अपने एक ट्वीट में गिरिराज सिंह ने कहा, दिल्ली में प्रोटेस्ट के नाम पर ये "गजवा ए हिंद" का मार्च है। जागते रहो ...जागते रहो।

गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया था,  शाहीन बाग समर्थक केजरीवाल को वोट करने निकले हैं । मेरी दिल्ली वालों से अपील है कि अगर शाहीन बाग को रोकना है ..दिल्ली को इस्लामिक स्टेट बनने से बचाना है तो बाहर निकल कर भाजपा को वोट करें।

Web Title: JP Nadda summons Giriraj Singh over his recent controversial remarks

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे