लाइव न्यूज़ :

मनोहर लाल खट्टर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं बीजेपी के ये दिग्गज नेता

By भाषा | Updated: October 27, 2019 06:10 IST

पिछली बार 26 अक्टूबर 2014 को जब खट्टर ने शपथ ली थी तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी, अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं अकाली दल के वयोवृद्ध नेता प्रकाश सिंह बादल मौजूद थे। 

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा के कुछ सांसद भी हरियाणा राजभवन में रविवार दोपहर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि भाजपा के कुछ सांसद भी हरियाणा राजभवन में रविवार दोपहर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

जननायक जनता पार्टी (जजपा) नेता दुष्यंत चौटाला भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और उनके पिता अजय चौटाला एवं मां नैना चौटाला के भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी करार दिए गए अजय चौटाला अभी तिहाड़ जेल में कैद हैं और अदालत ने उन्हें दो हफ्ते का फरलो दिया है। उनको रविवार को तिहाड़ जेल से छोड़ा जाना है।

सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी खट्टर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि पिछली बार 26 अक्टूबर 2014 को जब खट्टर ने शपथ ली थी तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी, अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं अकाली दल के वयोवृद्ध नेता प्रकाश सिंह बादल मौजूद थे। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019मनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जननायक जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतक्या है ‘कर्तव्य भवन’?, 6 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, एक ही जगह शास्त्री, कृषि, निर्माण और उद्योग भवन में स्थित कई मंत्रालय होंगे शिफ्ट

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया