लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक की मौत के मामले में नया मोड़, टूटी थी कई हड्डियां, आत्महत्या के एंगल से जांच शुरू

By भाषा | Updated: July 14, 2018 12:47 IST

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि याग्निक की कई हड्डियां टूटी हुई थी।

Open in App

इंदौर, 14 जुलाई: दैनिक भास्कर के समूह संपादक कल्पेश याग्निक की मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के संदेह में जांच शुरू की है। यह कदम 55 वर्षीय पत्रकार के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर उठाया गया है जिसमें खुलासा हुआ है कि उनकी कई हड्डियां टूटी हुई थीं। पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायणचारी मिश्रा ने आज "भाषा" को बताया कि पहले यह बात सामने आयी थी कि याग्निक (55) की मौत दिल के दौरे के कारण हुई लेकिन शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय से उनके शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आत्महत्या के कोण से मामले की जांच शुरू की गयी है।

उन्होंने बताया, "पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि याग्निक की कई हड्डियां टूटी हुई थी।" अधिकारी ने बताया कि पुलिस को शुरुआती जांच के बाद संदेह है कि याग्निक ने शहर के एबी रोड स्थित दैनिक भास्कर की तीन मंजिला इमारत की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या की। मिश्रा ने यह भी बताया कि याग्निक की मौत के मामले में पुलिस के दल ने मौके पर पहुंचकर कुछ सबूत जुटाये हैं। मीडिया संस्थान की इमारत की छत पर वरिष्ठ पत्रकार के जूतों के निशान भी मिले हैं। अपराध विज्ञान प्रयोगशाला से सबूतों की जांच करायी जा रही है।

उन्होने कहा कि पुलिस को ​​फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में विस्तृत जांच जारी है। याग्निक को 12 जुलाई की रात 10:30 बजे के आस-पास उनके अखबार के दफ्तर से विजय नगर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। तमाम कोशिशों के बाद डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके थे। उन्हें तकरीबन रात दो बजे मृत घोषित किया गया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मध्य प्रदेशपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी