शारीरिक कमजोरी को मात देकर अपने सपनों को पूरा कर रहीं आयुषी वोरा, जानें इनकी कहानी

By मनाली रस्तोगी | Published: August 17, 2022 03:33 PM2022-08-17T15:33:04+5:302022-08-17T15:42:31+5:30

अपनी दुर्लभ बीमारी 'लिम्फैन्जिऔमा हेमांगीओमा' से आयुषी वोरा ने काफी मजबूती से सामना किया है।

josh content creator aayushi vora and her story | शारीरिक कमजोरी को मात देकर अपने सपनों को पूरा कर रहीं आयुषी वोरा, जानें इनकी कहानी

शारीरिक कमजोरी को मात देकर अपने सपनों को पूरा कर रहीं आयुषी वोरा, जानें इनकी कहानी

Highlightsउन्होंने काफी कम उम्र में अपने शरीर का दाहिना अंग खो दिया था। 'लिम्फैन्जिऔमा हेमांगीओमा' को कभी भी आयुषी ने अपनी कमजोरी बनने नहीं दिया और अपने सपनों को पूरा करने का हौसला बनाए रखा।उन्हें मॉडलिंग और डांस करना भी काफी पसंद है।

नई दिल्ली: कहते हैं कि खुद में हिम्मत हो तो इंसान क्या कुछ नहीं कर सकता। आयुषी वोरा ने इस कहावत को सच करके दिखाया। दरअसल, आयुषी 'लिम्फैन्जिऔमा हेमांगीओमा' नाम की एक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित हो गई थीं, जिसके कारण उन्होंने काफी कम उम्र में अपने शरीर का दाहिना अंग खो दिया था। हालांकि, इस बीमारी को कभी भी आयुषी ने अपनी कमजोरी बनने नहीं दिया और अपने सपनों को पूरा करने का हौसला बनाए रखा। 

आयुषी ने ड्राइंग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उन्होंने जिला स्तरीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में दो गोल्ड मेडल जीतकर अपने परिवार का नाम रोशन किया। इसके अलावा उन्हें मॉडलिंग और डांस करना भी काफी पसंद है। आयुषी गुजरात संस्कृति का प्रतिनिधित्व भी किंग्स्टन कार्निवल में कर चुकी हैं। आज आयुषी एक महत्वकांक्षी कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें उनके बेहतरीन डांस के लिए जाना जाता है। 

उनकी इस प्रेरक यात्रा में शॉर्ट वीडियो एप जोश भी हिस्सा बनकर काफी खुश है। आयुषी वोरा जैसे युवाओं को हमेशा से ही जोश एप प्रोत्साहित करता है। इस एप पर आयुषी के 1.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। उन्होंने महज 10 महीनों में ही इतने फॉलोअर्स कर लिए हैं। आयुषी वोरा कई कलाकारों के साथ कोलैबोरेट कर चुकी हैं। 

Web Title: josh content creator aayushi vora and her story

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे