लाइव न्यूज़ :

दलित छात्रों को बीटेक में पंजीकरण से वंचित करने का जेएनयूएसयू का आरोप, HRD मिनिस्टर को लिखा पत्र

By भाषा | Updated: August 26, 2019 05:33 IST

JNU: छात्रसंघ के मौजूदा अध्यक्ष एन साई बालाजी ने दावा किया कि दोनों छात्रों को प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय छोड़ने के लिये भी मजबूर किया जा रहा है।

Open in App

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ (जेएनयूएसयू) ने रविवार को केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को पत्र लिखकर दो दलित छात्रों के बीटेक के तीसरे सेमेस्टर में पंजीकरण कथित रूप रोके जाने का आरोप लगाते हुए इसे वापस करने की मांग की है।

छात्रसंघ के मौजूदा अध्यक्ष एन साई बालाजी ने दावा किया कि दोनों छात्रों को प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय छोड़ने के लिये भी मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि बिना किसी उचित भवन, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, छात्रावासों और स्थायी शिक्षकों के जेएनयू में इंजीनियरिंग स्कूल शुरू किया गया।

साईबाला ने कहा, "जल्दबाज़ी और अनियोजित कदमों से बी-टेक के छात्रों के पहले बैच के लिए परेशानियां खड़ी कर दी गईं जिसकी भरपाई शायद ही की जा सके। अपर्याप्त सुविधाओं के कारण गंवाया हुआ वर्ष वापस नहीं आएगा।"

उन्होंने कहा कि अचानक छात्रों से कहा गया कि उनके पास जरूरी ग्रेड नहीं हैं इसलिए जुलाई 2019 में शुरू होने वाले तीसरे सेमेस्टर में उनका पंजीकरण रोका जा रहा है। बालाजी ने निशंक और सिसोदिया से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि स्कूल आफ इंजीनियरिंग में उचित आधारभूत ढांचा और नियमों में पारदर्शिता हो। इसके साथ ही वहां सुधार के साथ ही पूरक परीक्षा के अवसर हों। जेएनयू रजिस्ट्रार से सम्पर्क करने के प्रयास किये गए लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया