लाइव न्यूज़ :

JNU ने फिर की फीस वृद्धि को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से अपील, कहा- आंदोलन खत्म कर कक्षाओं में लौटें

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 20, 2019 16:21 IST

जेएनयू प्रशासन ने बुधवार (20 नवंबर) को एक बार फिर से छात्रों से अपील की है कि वह अपना आंदोलन खत्म कर कक्षाओं में वापस लौट आएं।

Open in App
ठळक मुद्देजवाहर लाल विश्वविद्यालय (जेएनयू) में फीस वृद्धि और अन्य सुविधाओं को लेकर छात्र पिछले कई दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।जेएनयू ने छात्रों से अपील की है कि वे कक्षाओं में वापस आएं।

जवाहर लाल विश्वविद्यालय (जेएनयू) में फीस वृद्धि और अन्य सुविधाओं को लेकर छात्र पिछले कई दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और वह कक्षाओं में नहीं जा रहे हैं। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कई बार अपील की जा चुकी है कि छात्र कक्षाओं में वापस लौट आएं लेकिन वह अपनी हड़ताल जारी रखे हुए हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, जेएनयू प्रशासन ने बुधवार (20 नवंबर) को एक बार फिर से छात्रों से अपील की है कि वह अपना आंदोलन खत्म कर कक्षाओं में वापस लौट आएं, ताकि शैक्षणिक गतिविधियां सामान्य रूप शुरू हो सकें। 

बता दें इससे पहले भी जेएनयू प्रशासन ने छात्रों से कक्षाओं में लौटने और अपने शैक्षणिक कार्य को फिर से शुरू करने की अपील की थी, उन्होंने कहा था कि कक्षाओं में वापस लौटने से उनका पहले से हुआ नुकसान भरा जा सकेगा। जेएनयू में कई दिनों से फीस वृद्धि के लिए सैकड़ों की संख्या में छात्र हड़ताल पर हैं और विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों को तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही साथ वह सड़क पर भी उतर चुके हैं। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प होते देखी गई है। छात्रों ने पुलिस द्वारा लाठियां बरसाने का भी आरोप लगाया है। 

गौरतलब है कि जेएनयू के ये छात्र खासकर मसौदा छात्रावास नियमावली को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का दावा है कि इसमें शुल्क वृद्धि, ड्रेस कोड और कर्फ्यू के समय को लेकर प्रावधान हैं। जेएनयू के छात्रों का कहना है कि अभी छात्रावास के लिए ढाई हजार रुपये फीस देनी होती है जोकि बढ़ाकर 4200 रुपये की जा रही है, जिसमें 1700 रुपये सेवाशुल्क के तौर पर जोड़े गए हैं। फीस में बिजली, सफाई और पानी की फीस भी जोड़ी गई है। छात्र मसौदा छात्रावास नियमावली को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। 

वहीं, छात्रावास सिक्यॉरिटी के लिये ली जाने वाली राशि को 5500 रुपये से बढ़ाकर 12000 रुपये कर दी गई है, जिसे बाद में वापस करने का प्रावधान है। वहीं, सिंगल-सीटर रूम का किराया 20 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 600 रुपये प्रति माह कर दिया गया है, जबकि डबल-सीटर रूम का किराया 10 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति माह किया गया है।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos