लाइव न्यूज़ :

विवेकानंद प्रतिमा के चबूतरे पर आपत्तिजनक संदेश लिखने को लेकर जेएनयू प्रशासन ने शिकायत दर्ज करायी

By भाषा | Updated: November 17, 2019 00:09 IST

इससे पहले जेएनयू प्रशासन ने बृहस्पतिवार रात को प्रशासनिक खंड में आपत्तिजनक संदेश लिखे जाने को लेकर एक पृथक शिकायत दर्ज करायी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे विवेकानंद प्रतिमा के चबूतरे पर आपत्तिजनक बातें लिखने को लेकर दर्ज करायी गयीइस प्रतिमा का अभी अनावरण नहीं हुआ है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के चबूतरे पर आपत्तिजनक बातें लिखने को लेकर शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। इस प्रतिमा का अभी अनावरण नहीं हुआ है। स्वामी विवेकानंद प्रतिमा प्रतिष्ठापन समिति के अध्यक्ष एवं जेएनयू प्रोफेसर बुद्ध सिंह ने शिकायत दर्ज करायी।

उन्होंने शिकायत में कहा, ‘‘ यह शिकायत 14 नवंबर को विवेकानंद प्रतिमा के चबूतरे पर आपत्तिजनक बातें लिखने को लेकर दर्ज करायी जा रही है।’’ सिंह ने अपनी शिकायत में कहा गया है कि प्रशासनिक खंड में यह प्रतिमा स्वामी विवेकानंद और उनकी विचारधारा को श्रद्धांजलि देने के लिए इस साल पांच जनवरी को लगायी गयी।

उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि 14 नवंबर की सुबह को कुछ विद्यार्थियों ने प्रतिमा को अपमानित किया। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अन्य अधिकारियों के साथ वहां पहुंचा और देखा कि प्रतिमा के चबूतरे पर आपत्तिजनक संदेश लिख दिये गये हैं तथा जिस कपड़े से यह प्रतिमा ढकी थी, उसे आंशिक रूप से फाड़ दिया गया है।’’

इस प्रतिमा का अनावरण अभी नहीं किया गया है। इस बीच, भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन के निर्देश पर जेएनयू की इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।

इससे पहले जेएनयू प्रशासन ने बृहस्पतिवार रात को प्रशासनिक खंड में आपत्तिजनक संदेश लिखे जाने को लेकर एक पृथक शिकायत दर्ज करायी थी। इस मामले में अबतक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJNU Election Result 2025 Declared: अदिति मिश्रा ने जीता अध्यक्ष पद का चुनाव, चुनाव परिणाम में लेफ्ट यूनाइटेड का दबदबा

भारतJNUSU Election Results 2025: लेफ्ट फ्रंट 4 में से 3 पदों पर कर रही है लीड, एबीवीपी 1 पद पर आगे

भारतJNU Student Elections: 1375 वोट के साथ वाम गठबंधन की अदिति मिश्रा आगे, 1192 मत के साथ एबीवीपी के विकास पटेल पीछे, देखिए किस पोस्ट पर कौन आगे-पीछे

भारतJNU Student Elections: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम जारी, 4 नवंबर को मतदान, जानें चुनाव से संबंधित प्रमुख तारीखें

भारतJNU की कैंटीन में नजर आया जहरीला कोबरा सांप

भारत अधिक खबरें

भारतEPFO Rule: किसी कर्मचारी की 2 पत्नियां, तो किसे मिलेगी पेंशन का पैसा? जानें नियम

भारतरेलवे ने यात्रा नियमों में किया बदलाव, सीनियर सिटीजंस को मिलेगी निचली बर्थ वाली सीटों के सुविधा, जानें कैसे

भारतगोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट में रसोई कर्मचारियों और पर्यटकों समेत 23 लोगों की मौत

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?