विवेकानंद प्रतिमा के चबूतरे पर आपत्तिजनक संदेश लिखने को लेकर जेएनयू प्रशासन ने शिकायत दर्ज करायी

By भाषा | Published: November 17, 2019 12:09 AM2019-11-17T00:09:04+5:302019-11-17T00:09:04+5:30

इससे पहले जेएनयू प्रशासन ने बृहस्पतिवार रात को प्रशासनिक खंड में आपत्तिजनक संदेश लिखे जाने को लेकर एक पृथक शिकायत दर्ज करायी थी।

JNU administration lodged complaint for writing objectionable message on the platform of Vivekananda statue | विवेकानंद प्रतिमा के चबूतरे पर आपत्तिजनक संदेश लिखने को लेकर जेएनयू प्रशासन ने शिकायत दर्ज करायी

प्रशासनिक खंड में यह प्रतिमा स्वामी विवेकानंद और उनकी विचारधारा को श्रद्धांजलि देने के लिए इस साल पांच जनवरी को लगायी गयी।

Highlights विवेकानंद प्रतिमा के चबूतरे पर आपत्तिजनक बातें लिखने को लेकर दर्ज करायी गयीइस प्रतिमा का अभी अनावरण नहीं हुआ है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के चबूतरे पर आपत्तिजनक बातें लिखने को लेकर शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। इस प्रतिमा का अभी अनावरण नहीं हुआ है। स्वामी विवेकानंद प्रतिमा प्रतिष्ठापन समिति के अध्यक्ष एवं जेएनयू प्रोफेसर बुद्ध सिंह ने शिकायत दर्ज करायी।

उन्होंने शिकायत में कहा, ‘‘ यह शिकायत 14 नवंबर को विवेकानंद प्रतिमा के चबूतरे पर आपत्तिजनक बातें लिखने को लेकर दर्ज करायी जा रही है।’’ सिंह ने अपनी शिकायत में कहा गया है कि प्रशासनिक खंड में यह प्रतिमा स्वामी विवेकानंद और उनकी विचारधारा को श्रद्धांजलि देने के लिए इस साल पांच जनवरी को लगायी गयी।

उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि 14 नवंबर की सुबह को कुछ विद्यार्थियों ने प्रतिमा को अपमानित किया। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अन्य अधिकारियों के साथ वहां पहुंचा और देखा कि प्रतिमा के चबूतरे पर आपत्तिजनक संदेश लिख दिये गये हैं तथा जिस कपड़े से यह प्रतिमा ढकी थी, उसे आंशिक रूप से फाड़ दिया गया है।’’

इस प्रतिमा का अनावरण अभी नहीं किया गया है। इस बीच, भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन के निर्देश पर जेएनयू की इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।

इससे पहले जेएनयू प्रशासन ने बृहस्पतिवार रात को प्रशासनिक खंड में आपत्तिजनक संदेश लिखे जाने को लेकर एक पृथक शिकायत दर्ज करायी थी। इस मामले में अबतक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है। 

Web Title: JNU administration lodged complaint for writing objectionable message on the platform of Vivekananda statue

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे