जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल: आज अश्विन सांधी की नई किताब 'द वॉल्ट आफ विष्णु' का विमोचन करेंगी सोनाली बेंद्रे

By धीरेंद्र जैन | Published: January 23, 2020 03:24 AM2020-01-23T03:24:17+5:302020-01-23T03:24:17+5:30

वेस्टलैंड बुक्स द्वारा प्रकाशित, द वॉल्ट ऑफ विष्णु’ अश्विन सांघी की प्रसिद्ध पौराणिक 'भारत श्रृंखला' में 6वीं पुस्तक है। पुस्तक तीन यात्रियों के बारे में है जो उत्तर की तलाश में एक प्राचीन व्यापार मार्ग पर चलते रहते हैं। पौराणिक कथाएं कहानी कहने का एक आंतरिक उपकरण है और अश्विन की अधिकांश पुस्तकें पौराणिक विषयों पर आधारित हैं। 

JLF: Sonali Bendre to release Ashwin Sanghi new book 'The Vault of Vishnu' today | जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल: आज अश्विन सांधी की नई किताब 'द वॉल्ट आफ विष्णु' का विमोचन करेंगी सोनाली बेंद्रे

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे। (फाइल फोटो)

Highlightsभारत के सबसे ज्यादा बिकने वाले अंग्रेजी फिक्शन लेखक में से एक अश्विन सांघी की पुस्तक ‘द वॉल्ट ऑफ  विष्णु’ 23 जनवरी को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2020 में लॉन्च की जाएगी। भारतीय अभिनेत्री और लेखिका सोनाली बेंद्रे पुस्तक का विमोचन करने के साथ ही फेस्टिवल में लेखक से बातचीत भी करेंगी।

भारत के सबसे ज्यादा बिकने वाले अंग्रेजी फिक्शन लेखक में से एक अश्विन सांघी की पुस्तक ‘द वॉल्ट ऑफ  विष्णु’ 23 जनवरी को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2020 में लॉन्च की जाएगी। भारतीय अभिनेत्री और लेखिका सोनाली बेंद्रे पुस्तक का विमोचन करने के साथ ही फेस्टिवल में लेखक से बातचीत भी करेंगी।

वेस्टलैंड बुक्स द्वारा प्रकाशित, द वॉल्ट ऑफ विष्णु’ अश्विन सांघी की प्रसिद्ध पौराणिक 'भारत श्रृंखला' में 6वीं पुस्तक है। पुस्तक तीन यात्रियों के बारे में है जो उत्तर की तलाश में एक प्राचीन व्यापार मार्ग पर चलते रहते हैं। पौराणिक कथाएं कहानी कहने का एक आंतरिक उपकरण है और अश्विन की अधिकांश पुस्तकें पौराणिक विषयों पर आधारित हैं। 

पुस्तक अश्विन की ‘भारत श्रृंखला‘ का एक हिस्सा है, जिसमें द रोजबल लाइन, चाणक्य चेंट , द कृष्णा कीय, द सियालकोट सागा, और कालचक्र जैसे  उपन्यास शामिल हैं।

अपनी नई पुस्तक के बारे में बात करते हुए, अश्विन सांघी ने कहा, “‘द वॉल्ट ऑफ  विष्णु’ मेरी सबसे महत्वाकांक्षी पुस्तक है क्योंकि यह दो महान सभ्यताओं-भारत और चीन तक फैली हुई है। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि एक अच्छी किताब वह होती है जहां पृष्ठ सहजता से बदल जाते हैं। मुझे उम्मीद है कि मैं अपने पाठकों को एक मनोरंजक कहानी देने में सफल रहा।”

अश्विन सांघी भारत के सबसे अधिक बिकने वाले अंग्रेजी कथा लेखकों में शुमार हैं और एक समकालीन संदर्भ में भारतीय इतिहास या पौराणिक कथाओं को फिर से लिखने के नए युग के लेखक हैं। वह क्रॉसवर्ड पॉपुलर चॉइस 2012, अमेजन इंडिया टॉप-10 ईबुक 2018, बैंगलोर लिटफेस्ट पॉपुलर चॉइस अवार्ड 2018, डब्ल्यूबीआर आइकॉनिक अचीवर्स अवार्ड 2018 और नवीनतम लिटरेचर लेजेंड अवार्ड 2018 के विजेता हैं।

Web Title: JLF: Sonali Bendre to release Ashwin Sanghi new book 'The Vault of Vishnu' today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे