लाइव न्यूज़ :

बिहार: पूर्व सीएम जीतन राम मांझी का ब्राह्मणों पर विवादित बयान, अपशब्द का किया इस्तेमाल, अब दी ये सफाई

By विनीत कुमार | Updated: December 19, 2021 14:42 IST

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के एक बयान पर विवाद मच गया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में ब्राह्मणों के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया। हालांकि अब मांझी ने सफाई दी है कि उन्होंने वह शब्द अपने समुदाय के लोगों के लिए इस्तेमाल की थी।

Open in App
ठळक मुद्देजीतन राम मांझी ने पटना में शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मणों पर दिया विवादित बयान।विवाद बढ़ने के बाद जीतन राम मांझी ने सफाई दी कि उन्होंने विवादित शब्द का इस्तेमाल अपने समुदाय के लिए किया था।मांझी ने कहा कि किसी तरह की कोई गलतफहमी हुई है तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं।

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी एक बार फिर विवादों में हैं। पटना में एक कार्यक्रम में उन पर ब्राह्मणों को लेकर अपशब्द करने के आरोप लगे हैं। मांझी के इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भुइयां मुसहर सम्मेलन में मांझी के विवादित बोल

मांझी ने ब्राह्मणों को लेकर विवादि बयान शनिवार शाम को पटना में आयोजित भुइयां मुसहर सम्मेलन में दिया। वे इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। यहीं अपने भाषण के दौरान धर्म और राजनीति पर बात करते हुए मांझी ने विवादित बयान दिया। 

मांझी ने कहा, 'बाबा अंबेडकर मरने से पहले हिंदू धर्म में नहीं हुए,  बौद्ध धर्म में होकर उनकी मृत्यु हुई...वो कहते थे हिंदू धर्म इतना खराब धर्म है..आपलोग माफ कीजिएगा आजकल हमारे गरीब तबके के लोगों में धर्म की परायनता ज्यादा आ रही है, सत्यनारायण  की पूजा का नाम हमलोग नहीं जानते थे लेकिन अब हमारे हर टोला में भी सत्यनारायण स्वामी की पूजा होती है। और इतनी भी शर्म हमें नहीं आती कि पंडित ****** आते हैं और कहते हैं कि नहीं खाएंगे बाबू आपके यहां, कुछ नगदी दे दीजिएगा।'

बयान पर विवाद के बाद मांझी ने दी सफाई

बहरहाल, बयान पर विवाद बढ़ने के बाद जीतनराम मांझी ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने उस शब्द का इस्तेमाल अपने समाज के लिए किया था। अगर किसी तरह की कोई गलतफहमी हुई है तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं।

मांझी ने साथ ही कहा, 'मैंने अपने समुदाय के लोगों से कहा है कि आज विश्वास के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं लेकिन गरीबों का कल्याण नहीं हो रहा है। पहले SC लोग पूजा में विश्वास नहीं करते थे लेकिन अब पंडित उनके घर आते हैं, खाने से मना करते हैं लेकिन पैसे लेते हैं।'

वहीं, मांझी के बयान पर उनकी पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने उनका बचाव करते हुए कहा है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। रिजवान ने कहा कि मांझी की सभी संप्रदाय और तमाम जातियों के प्रति उनकी आस्था है। 

टॅग्स :जीतन राम मांझीबिहार समाचारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?