झारखंड के गिरिडीह में विस्फोट, तीन की मौत

By भाषा | Published: May 12, 2019 01:56 PM2019-05-12T13:56:20+5:302019-05-12T13:56:20+5:30

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में झारखंड की चार लोकसभा सीटों के लिए रविवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे तक कुल 31.25 प्रतिशत मतदान हुआ और गिरिडीह तथा सिंहभूम में बंपर क्रमशः 34.43 और 33.34 प्रतिशत मतदान की खबर है। इस बीच गिरिडीह में एक गाड़़ी में विस्फोट की खबर है जिसकी जांच की जा रही है।

Jharkhand's Giridih blast, three die | झारखंड के गिरिडीह में विस्फोट, तीन की मौत

यह घटना गांदे पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पदमतंड बारमसिया में हुई जब एक व्यक्ति दो पहिया वाहन से विस्फोटकों को उतार रहा था।

Highlightsझारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि आज दिन में ग्यारह बजे तक राज्य में कुल 31.25 प्रतिशत मतदान हुआ है।सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हुआ और यह शाम चार बजे तक चलेगा।

गिरिडीह जिले में रविवार को हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गिरिडीह के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) जीत वाहन राम ने बताया कि यह घटना गांदे पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पदमतंड बारमसिया में हुई जब एक व्यक्ति दो पहिया वाहन से विस्फोटकों को उतार रहा था।

एसडीपीओ ने कहा कि यह व्यक्ति एक कुंआ खोदने के लिए ये विस्फोटक लेकर आया था। उन्होंने बताया कि दो घायलों में एक महिला भी शामिल है। 

झारखंड में 11 बजे तक 31.25 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में झारखंड की चार लोकसभा सीटों के लिए रविवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे तक कुल 31.25 प्रतिशत मतदान हुआ और गिरिडीह तथा सिंहभूम में बंपर क्रमशः 34.43 और 33.34 प्रतिशत मतदान की खबर है। इस बीच गिरिडीह में एक गाड़़ी में विस्फोट की खबर है जिसकी जांच की जा रही है।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि आज दिन में ग्यारह बजे तक राज्य में कुल 31.25 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हुआ और यह शाम चार बजे तक चलेगा। अनेक मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

Web Title: Jharkhand's Giridih blast, three die



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Jharkhand Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/jharkhand.