झारखंड विकास मोर्चा ने 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे MLA प्रदीप यादव को भी दिया टिकट

By भाषा | Published: November 13, 2019 12:33 AM2019-11-13T00:33:17+5:302019-11-13T00:33:17+5:30

महागठबंधन से अपना रास्ता अलग करने के बाद झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

Jharkhand Vikas Morcha (Prajatantrik) second 37 candidate list out for upcoming Jharkhand Assembly Election | झारखंड विकास मोर्चा ने 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे MLA प्रदीप यादव को भी दिया टिकट

बाबूलाल मरांडी

Highlightsइसके साथ ही अब तक पार्टी ने कुल 46 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने अपनी ही महिला नेत्री के यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे जमानत पर रिहा विधायक प्रदीप यादव को फिर से पोड़ैया हाट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

झारखंड विधानसभा चुनावों में झामुमो के नेतृत्व वाले महागठबंधन से अलग हो चुके झारखंड विकास मोर्चा ने मंगलवार को 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसके साथ ही अब तक पार्टी ने कुल 46 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

पार्टी ने अपनी ही महिला नेत्री के यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे जमानत पर रिहा विधायक प्रदीप यादव को फिर से पोड़ैया हाट से अपना उम्मीदवार बनाया है। झारखंड विकास मोर्चा की ओर से जारी दूसरी सूची में प्रदीप यादव का नाम भी शामिल है जिन्हें पोड़ैया हाट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

प्रदीप यादव पिछली विधानसभा में पार्टी के विधायक दल के नेता थे लेकिन अपनी पार्टी की एक महिला नेता का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के कारण वह जेल में रहे और हाल में उन्हें उच्च न्यायालय से उन्हें इस मामले में जमानत मिली है। झाविमो ने अपनी पहली सूची में नौ उम्मीदवारों के नाम घोषित किये थे। महागठबंधन से अपना रास्ता अलग करने के बाद झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

Web Title: Jharkhand Vikas Morcha (Prajatantrik) second 37 candidate list out for upcoming Jharkhand Assembly Election

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे