jharkhand Trend: सीएम रघुवर दास आगे और बाबूलाल मरांडी, हेमंत सोरेन व सुदेश महतो पीछे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 23, 2019 10:39 AM2019-12-23T10:39:11+5:302019-12-23T10:39:11+5:30

मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर, हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट पर, बाबूलाल मरांडी कोडरमा की धनवार विधानसभा सीट पर और प्रतिष्ठित मानी जाने वाली रांची विधानसभा सीट पर भाजपा के सीपी सिंह आगे चल रहे हैं। झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन अपनी दूसरी विधानसभा सीट दुमका में भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी से तीन हजार मतों से पीछे चल रहे हैं।

jharkhand trend: CM Raghuvar Das ahead and Babulal Marandi, Hemant Soren and Sudesh Mahato behind | jharkhand Trend: सीएम रघुवर दास आगे और बाबूलाल मरांडी, हेमंत सोरेन व सुदेश महतो पीछे

प्रारंभिक रुझानों के अनुसार, 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए मतगणना जारी है।

Highlightsसिल्ली विधानसभा सीट पर आज्सू प्रमुख सुदेश महतो भी झामुमो उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं।भाजपा के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के नेता जेपी माथुर ने आज्सू से सरकार गठन के लिए संपर्क साधा है। 

झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना के सोमवार सुबह दस बजे तक मिले प्रारंभिक रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं।

लेकिन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनावों में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर भाजपा उम्मीदवार से आगे और दुमका विधानसभा सीट पर भाजपा से ही पीछे चल रहे हैं। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक रुझानों के अनुसार, 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए मतगणना जारी है।

अब तक 81 सीटों के मिले रुझानों में भाजपा 31 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। झामुमो, कांग्रेस और राजद का गठबंधन 36 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर, हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट पर, बाबूलाल मरांडी कोडरमा की धनवार विधानसभा सीट पर और प्रतिष्ठित मानी जाने वाली रांची विधानसभा सीट पर भाजपा के सीपी सिंह आगे चल रहे हैं। झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन अपनी दूसरी विधानसभा सीट दुमका में भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी से तीन हजार मतों से पीछे चल रहे हैं।

सिल्ली विधानसभा सीट पर आज्सू प्रमुख सुदेश महतो भी झामुमो उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं। इस बीच भाजपा के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के नेता जेपी माथुर ने आज्सू से सरकार गठन के लिए संपर्क साधा है। 

Web Title: jharkhand trend: CM Raghuvar Das ahead and Babulal Marandi, Hemant Soren and Sudesh Mahato behind

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे