लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Results: जानें कौन है CM रघुवर दास को चुनौती देने वाले सरयू राय, जिन्होंने पलट के रख दिया BJP का सारा खेल

By स्वाति सिंह | Updated: December 23, 2019 14:38 IST

सरयू राय ने 1994 में सबसे पहले पशुपालन घोटाले का भंडाफोड़ किया था। बाद में इस घोटाले की सीबीआइ जांच हुई। राय ने घोटाले के दोषियों को सजा दिलाने को उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक संघर्ष किया।

Open in App
ठळक मुद्देसातवें चरण से पहले तक कुछ मतों से मुख्यमंत्री रघुबर दास ने बढ़त बना रखी थी।सरयू राय को उनके सिद्धांतों और शर्तों पर सियासत करने वाली हस्‍ती के रूप में जाना जाता है।

झारखंड विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए सातवें चरण की मतगणना के बाद बीजेपी के विद्रोही उम्मीदवार सरयू राय ने जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर मुख्यमंत्री रघुबर दास को लगभग सात सौ मतों से पीछे छोड़ दिया है। सातवें चरण से पहले तक कुछ मतों से मुख्यमंत्री रघुबर दास ने बढ़त बना रखी थी। सातवें चरण में वह अपने ही मंत्रिमंडल के सहयोगी रहे सरयू राय से सात सौ से अधिक मतों से पिछड़ गये। झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय ने जमशेदपुर (पूर्व) सीट से टिकट न मिलने पर रघुबर दास मंत्रिमंडल और फिर भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। राय ने 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर (पूर्व) सीट जीती थी।

झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास को चुनौती देने वाले नेता सरयू राय को उनके सिद्धांतों और शर्तों पर सियासत करने वाली हस्‍ती के रूप में जाना जाता है। इस बार सरयू जमशेदपुर पूर्वी सीट से सीधे तौर पर सीएम रघुवर के खिलाफ उतरे थे।  बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में सरयू राय का टिकट बीजेपी ने काट दिया था। इसके बाद उन्होंने विधायक और मंत्रीपद से इस्तीफा देकर रघुबर दास के खिलाफ लड़ने का फैसला किया। 

सरयू राय ने 1994 में सबसे पहले पशुपालन घोटाले का भंडाफोड़ किया था। बाद में इस घोटाले की सीबीआइ जांच हुई। राय ने घोटाले के दोषियों को सजा दिलाने को उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक संघर्ष किया। नतीजन राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव समेत दर्जनों राजनीतिक नेताओं और अफसरों को जेल जाना पड़ा। इसके अलावा झारखंड के खनन घोटाले को उजागर करने में सरयू राय की अहम भूमिका रही। इतने घोटालों के पर्दाफाश के बाद तो सरयू राय का नाम भ्रष्ट अधिकारियों के लिए खौफ का नाम बना। 16 जुलाई 1951 को बिहार के बक्सर में जन्मे राय छात्र राजनीति से ही देश की राजनीति में आए। बिहार की यूनिवर्सिटी में पढ़े सीएम नीतिश कुमार सरयू राय सहपाठी रह चुके हैं। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडरघुवर दासभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसझारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे